करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. करिश्मा इन दिनों वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ये मर्डर मिस्ट्री सीरीज 5 जून को जी5 पर रिलीज हुई. इसमें करिश्मा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं. आइए ऐसे में करिश्मा कपूर की उन 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.
‘हम साथ-साथ हैं’
साल 1999 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. इसमें करिश्मा कपूर की चुलबुली अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू जैसे एक्टर्स नजर आए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80.58 करोड़ के करीब रहा था.
‘राजा हिंदुस्तानी’
साल 1996 में आई करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में उनके ओपजिट आमिर खान नजर आए थे. इस फिल्म के डायेरक्टर और लेखक धर्मेश दर्शन हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ‘राजा हिंदुस्तानी’ को आप यूट्यूब और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी.
ये भी पढ़ेंः 51 की उम्र में भी बला की हसीन हैं शिल्पा शेट्टी, कातिल अदाओं से कर देती हैं घायल, देखें एक्ट्रेस की 10 फोटोज
‘दिल तो पागल है’
यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इसमें उनके साथ शाहरुख खान, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.61 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘दिल तो पागल है’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
‘बीवी नंबर 1’
डेविड धवन की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ साल 1999 में आई थी. इसमें करिश्मा कपूर के साथ अनिल कपूर, सलमान खान, तब्बू और सुष्मिता सेन जैसे सितारे नजर आए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बीवी नंबर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 49.77 करोड़ रुपये बटोरे थे. अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर ये फिल्म उपलब्ध है.
‘हीरो नंबर 1’
साल 1997 में आई डेविड धवन की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म गोविंदा, करिश्मा कपूर, परेश रावल, सतीश शाह और कादर खान जैसे सितारों से सजी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हीरो नंबर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ के बजट में 30.88 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.
ये भी पढ़ेंः कहां तक पढ़ी हैं तृप्ति डिमरी? जानिए एक्ट्रेस ने किस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन





