Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को एक होटल में दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया. वीडियो में काफी हंगामा, बहस और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है. वायरल क्लिप में यह भी नजर आता है कि महिला गंभीर रूप से घायल है और बार-बार युवक को बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग उसे पकड़ने और रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं.
दावा है कि पत्नी के साथ मौजूद व्यक्ति की मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई भी की है. हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है इसके बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और लाखों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं.
नाजायज संबंध के दावे ने बढ़ाई चर्चा
वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है और उसे एक दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पति मौके पर पहुंच गया था. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आसपास मौजूद लोग भी इसमें शामिल हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पति बहुत गुस्से में है महिला और उसके ब्यॉफ्रेंड को मार रहा है जबकि आस पास लोग उसे छुड़ाने कि कोशिश कर रहे हैं. वहीं वीडियो में महिला जिस तरह युवक को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, उसने लोगों के बीच और ज्यादा चर्चा छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह प्रेम संबंध का मामला हो सकता है, जबकि कई लोगों का मानना है कि केवल कुछ सेकंड की वायरल क्लिप देखकर किसी के निजी रिश्तों पर फैसला सुनाना सही नहीं है.
Husband caught his wife red-handed with her lover in a hotel room.
Her husband and the crowd beat the lover.
Why does she get into extramarital affairs?
> For Lust
> For Money
> her natureNow she will move to court for alimony. pic.twitter.com/59mgjM4EEn
— Oye GenZ (@OyeGenZ) June 6, 2026
यह भी पढ़ेंः Video: डांस करते-करते रोबोट ने बच्चे के पेट में जड़ दी जोरदार किक, दर्द से तड़प उठा मासूम- रोंगटे खड़े कर देगा Video
पति के गुस्से पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर रिश्ते में धोखा हुआ है तो नाराजगी स्वाभाविक है. वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग पति के गुस्से और मारपीट पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता आराम से बैठ कर भी बात कि जा सकती थी, वहीं कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि पति का इतना उग्र व्यवहार देखकर ही कई महिलाएं रिश्तों से दूर जाने का फैसला करती हैं. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बिना पूरी कहानी जाने किसी एक व्यक्ति को दोष देना भी गलत होगा.
रिश्तों और कानून को लेकर बहस
यह वीडियो अब सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं रह गया है, बल्कि रिश्तों, विश्वास, विवाहेतर संबंधों और कानूनी अधिकारों को लेकर बहस का विषय बन गया है.कुछ लोग बेवफाई को सबसे बड़ा विश्वासघात बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान मारपीट नहीं हो सकता. वीडियो के नीचे हजारों कमेंट्स किए जा चुके हैं और हर व्यक्ति अपनी सोच के हिसाब से घटना को देख रहा है. फिलहाल इस मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है.
यह भी पढ़ेंः Video: एकदम बदहाल है पाकिस्तान रेलवे, ट्रेन पर चूने से लिखना पड़ रहा नाम, यात्रियों ने लिया आड़े हाथ





