राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और इसने 4 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी और उम्मीद के मुताबिक इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. राम चरण की स्टार पावर के दम पर फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? (Peddi Box Office Collection Day 1)
राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म का इतना बज था कि इसने बुधवार को पेड प्रीव्यू में ही 18.50 करोड का शानदार कलेक्शन कर डाला था. इसके बाद 4 जून को ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस स्पोर्ट्स ड्रामा को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि रिलीज के पहले दिन इसे देखने के लिए खूब दर्शक पहुंचे. इसी के साथ इसने अपने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन 51 करोड़ की कमाई की है.
- इसमें फिल्म ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और तेलुगु में 47.20 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘पेद्दी’ के पेड प्रीव्यू के18.50 करोड़ के कलेक्शन को मिलाकर इसकी ओपनिंग डे की कमाई 69.50 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-HJTIHH BO Day 1 Prediction: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
‘पेद्दी’ बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छापे हैं और इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की टॉप 10 ओपनिंग लिस्ट में एंट्री कर गई है. बता दें कि ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. यहां तक कि इसने प्रभास की द राजा साब और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है.
2026 की टॉप 10 ओपनिंग इंडियन फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)
- धुरंधर 2: 145 करोड़
- पेद्दी- 69.50 करोड़
- राजा साहब: 62.9 करोड़
- माना शंकरा वर प्रसाद गारू: 41.6 करोड़
- उस्ताद भगत सिंह: 34.75 करोड़
- बॉर्डर 2: 32.1 करोड़
- भूत बंगला: 18.31 करोड़
- राजा शिवाजी: 12.4 करोड़
- परासक्ति: 12.35 करोड़
- पैट्रियट: 9.8 करोड़
ये भी पढ़ें:-HJTIHH BO Day 1 Prediction: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन





