Abraham Accords: अब्राहम अकॉर्ड या अब्राहम समझौता साल 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और कई अन्य देशों में बीच हुआ समझौता है. इनदिनों अब्राहम समझौता एक बार फिर से काफी चर्चा में है. इसका कारण यह है कि, कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, जो देश इस पहल का समर्थन नहीं करेगा, तो उसका असर अमेरिका के साथ समझौते पर पड़ सकता है.
अब्राहम अकॉर्ड की शुरुआत इजरायल और अरब देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को सामान्य बनाने के लिए हुई थी. इस समझौते में इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को, सूडान और कजाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं.
हालांकि अधिकांश मुस्किल देश इससे दूरी बनाने हैं. हाल ही में पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते से किनारा करते हुए, उसे खारिज कर दिया. लेकिन इस बीच समझते हैं आखिर धर्म से इसका क्या कनेक्शन है और कौन हैं अब्राहम जिनके नाम पर यह समझौता हुआ?
कौन हैं अब्राहम (Who is Abraham)
दुनिया की राजनीति में जब भी अब्राहम अकॉर्ड (Abraham Accords) का जिक्र होता है, तब यह सवाल मन में जरूर आता है कि आखिर अब्राहम कौन हैं, जिनके नाम पर इस ऐतिहासिक समझौते का नाम रखा गया? बता दें कि, अब्राहम सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि ऐसा धार्मिक व्यक्तित्व है जिन्हें यहूदी, ईसाई और इस्लाम तीनों प्रमुख एकेश्वरवादी धर्मों का साझा पूर्वज माना जाता है. इसलिए मध्य पूर्व में शांति और सहयोग को बढ़ावा देने वाले समझौते को उनके नाम से जोड़ा गया.
ये भी पढ़ें: Tulsi: दुनिया झुक रही है ‘श्यामा’ के आगे…आखिर क्यों मुस्लिम देशों में मच गई है भारतीय तुलसी की धूम?
एतिहासिक पृष्ठभूमि देखें तो अरब जगत की मन्यतानुसार, सबसे पहले यहूदी, फिर ईसाई और फिर इस्लाम धर्म का उदय माना जाता है. इन्हीं तीनों धर्म को इब्राहीमी धर्म कहते हैं.
तीनों धर्मों के पैगंबर हजरत इब्राहिम या हजरत अब्राहम को अपना संदेशवाहक (ईश्वर) मानते है. इसलिए इस समझौते का नाम समझौते का नाम अब्राहम के नाम पर रखा गया, क्योंकि अब्राहम तीनों धर्मों में सम्मानित माने जाते हैं और एक साझा विरासत के प्रतीक हैं.

- यहूदी धर्म में अब्राहम- यहूदी धर्म में अब्राहम को ईश्वर के साथ ही यहूदी राष्ट्रपिता और धर्म संस्थापक भी माना जाता है. यहूदी अब्राहम को ‘अब्राहम अविनु’ यानी हमारे पिता कहकर सम्मानित करते हैं. मान्यता है कि उन्होंने एकेश्वरवाद का संदेश दिया. यहूदी परंपरा में अब्राहम को विश्वास और समर्पण का आदर्श माना जाता है.
- ईसाई धर्म में अब्राहम- ईसाई धर्म में भी अब्राहम को आस्था का प्रतीक माना जाता है. बाइबिल के अनुसार, उन्होंने ईश्वर पर अटूट विश्वास रखा और इसी कारण उन्हें “Father of Faith” यानी विश्वास का पिता कहा जाता है.
- इस्लाम में अब्राहम- इस्लाम धर्म में हजरत अब्राहम (पैगंबर इब्राहिम) का स्थान सर्वोपरि है. उन्हें अल्लाह के महान पैगंबर में गिना जाता है. पवित्र कुरान में इब्राहिम को एक ‘हनीफ़’ कहा गया है. इस्लामी मान्यता अनुसार पैगंबर इब्राहिम और उनके पुत्र इस्माइल ने ही मक्का में काबा की नींव रखी.
ये भी पढ़ें: Mosques: भारत की 5 सबसे खूबसूरत मस्जिदें, जिनकी नक्काशी और गुंबद वास्तुकला के अजूबे हैं!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.





.jpg)