Viral Video: लंबी छुट्टी के बाद स्कूल का पहला दिन हर स्टूडेंट और टीचर दोनों के लिए खास होता है. ऐसे में अगर स्कूल में बच्चों का वेलकम प्यार और ट्रेडिशनल तरीके से किया जाए तो उनकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर हाल ही में केरल के एक स्कूल ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबी छुट्टी के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों का वेलकम बेहद खास अंदाज में किया जा रहा है. स्कूल की एक टीचर बच्चों की आरती उतारकर उनका वेलकम करती नजर आती हैं. यह खूबसूरत सीन देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं और टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लंबी छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, आरती से हुआ वेलकम
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में क्लास गेट पर एक टीचर खड़ी हैं और स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का ट्रेडिशनल तरीके से वेलकम कर रही हैं. बच्चे एक-एक कर टीचर के पास पहुंचते हैं, जिसके बाद टीचर हर एक बच्चे की आरती उतारती हैं, उसे आशीर्वाद देती हैं और प्यार करके साथ स्कूल के अंदर भेजती हैं. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बच्चे टीचर के पैर छूते हैं और फिर अपनी क्लास ओर बढ़ जाते हैं. टीचर हर बच्चे के साथ बेहद प्यार और अपनापन दिखाती हैं. साथ ही पूरे वीडियो में एक-एक करके बच्चों का इसी तरह वेलकम किया जाता है और ऐसे ही सभी बच्चों का वेलकम करते हुए वीडियो खत्म हो जाता है.
The other side of Kerala where, children are given a traditional welcome to the new academic year ♥️
Where learning begins with blessings and love. pic.twitter.com/bx0FR9se2O
— Anu Satheesh 🇮🇳🚩 (@AnuSatheesh5) June 2, 2026
यह भी पढ़ें – खंडाला घाट पर गर्मी से बेहाल बंदरों ने रोकी बस, यात्रियों ने पानी पिलाकर जीती दुनिया, वीडियो वायरल
लोगों ने किए प्यार भरे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हुए हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे टीचर और ऐसा माहौल बच्चों के मन से स्कूल का डर खत्म कर देते हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पढ़ाई की शुरुआत अगर प्यार और सम्मान के साथ हो तो बच्चों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. वहीं एक यूजर ने लिखा, ऐसे टीचर हर बच्चे को घर जैसा माहौल महसूस कराते हैं. इसके अलावा दूसरे यूजर ने कहा, यह सीन देखकर बचपन के स्कूल के दिन याद आ गए. वहीं कई लोगों ने टीचर के प्यार की तारीफ करते हुए इसे भारतीय परंपराओं का नजारा बताया.
यह भी पढ़ें – Viral Video : सिर पर सास को बैठाकर बहू ने कराई 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल





