दिलजले बेवड़ों की महफिल! महबूबा की याद में गमगीन आशिकों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल

दिलजले बेवड़ों की महफिल! महबूबा की याद में गमगीन आशिकों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल


प्यार मोहब्बत और इश्क. ये तीनों वो अहसास हैं जिनकी लत अगरल किसी को लग जाए तो या तो वो संभल जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है. मोहब्बत में बर्बाद हुए लोग अक्सर अपने महबूब की याद में वो कर बैठते हैं जो या तो वायरल हो जाता है या इतिहास बन जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ वायरल हो रहे वीडियो में जिसमें एक ही जगह पर इतने सारे दिल टूटे आशिक इकट्ठा हुए कि जाम भी छलकाए गए और महबूब की याद में बर्बादी के ठुमके भी लगाए गए. यूजर्स अब इस क्लिप को देखकर अपनी एक्स को याद करने पर मजबूर हो गए हैं.

बेवड़ों की जमी महफिल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खुले हॉल में काफी सारे लोग जमा हैं जो कथित तौर पर शराब पीकर उल्टा-सीधा डांस कर रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ” एक ऐसी वो लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था” जिसे सुनकर साफ पता लग रहा है कि ये महफिल दिलजले बेवड़ों की है जो अपना गम भुनाने के लिए एक साथ इकट्ठा हुए हैं. वीडियो में इन बेवड़ों का दुख साफतौर पर देखा जा सकता है. कोई रो रहा है तो कोई जमीन पर लेटकर अपने बिछड़े हुए महबूब को याद कर रहा है. वीडियो देखकर किसी की हंसी छूट रही है तो कोई अपने बिछड़े दिलबर को याद करके आंसू बहा रहा है.

लड़की की याद में जमकर बहाए आंसू और लगाए ठुमके

वीडियो में कम से कम 100 लोग जमा हैं जो कथित तौर पर नशे की हालत में दिख रहे हैं और इस दर्दभरे गाने पर ऐसे डांस कर रहे हैं मानों दिल के हजार टुकड़े हो गए हों. इस दौरान कुछ झूम रहे हैं तो कुछ घूम रहे हैं. हर बेवड़ा अपनी मस्ती में मस्त है और उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि आसपास कौन है और क्या कर रहा है. वो बस अपने महबूब की याद में नागिन डांस और घोड़ा पछाड़ स्टेप किए जा रहा है और किए जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स लवर्स हैं

वीडियो को prakash__gangad__1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है सभी की गर्लफ्रेंड एक ही है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स लवर हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….ये तो सच्चे आशिकों का कॉम्पिटिशन चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो