आर्मी कैप्टन ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटने पर बैठ किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, दिल जीत लेगा वीडियो

आर्मी कैप्टन ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटने पर बैठ किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, दिल जीत लेगा वीडियो


Viral Video: देश सेवा का सपना पूरा करना किसी भी सैनिक के लिए सबसे खास का मोमेंट होता है. लेकिन जब लाइफ के इसी खास मुकाम पर प्यार भरा मोमेंट भी शामिल हो जाए, तो वह और भी खूबसूरत बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक आर्मी कैप्टन ने अपनी प्रोफेशनल अचिवमेंट को अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे खास मोमेंट में बदल दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना की एविएशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एक युवा अधिकारी ने सभी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया. इस इमोशनल और रोमांटिक मोमेंट ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग इस मोमेंट को बेस्ट विशिज दे रहे हैं.

आर्मी कैप्टन ने हेलीकॉप्टर के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
 
वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल, CAATS में आयोजित एक इवेंट के बाद की बताई जा रही है. यहां कैप्टन भारत भारद्वाज ने आर्मी एविएशन की मुश्किल ट्रेनिंग अच्छे पूरी की थी. ट्रेनिंग पूरी होने और इवेंट खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी लाइफ के एक और अहम फैसले को यादगार बनाने का सोचा. इसी दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को इवेंट पर बुलाया और एक खास सरप्राइज देने की तैयारी कर ली.
 
क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट खत्म होने के बाद कैप्टन भारत अपनी गर्लफ्रेंड को एक हेलीकॉप्टर के सामने लेकर आते हैं. वहां मौजूद लोगों को भी अंदाजा नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है. कुछ ही मुमेंट बाद भारत अचानक घुटनों के बल बैठ जाते हैं और अपनी जेब से अंगूठी निकालते हैं. फिर वह आरुषि का हाथ पकड़कर उनसे शादी के लिए पूछते हैं. यह देखकर आरुषि हैरान रह जाती हैं. सरप्राइज मिलने के बाद वह मुस्कुराते हुए प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती हैं. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं. वहां मौजूद साथी अधिकारी, दोस्त और परिवार के सदस्य इस खूबसूरत मोमेंट के कैप्चर करते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें – Arijit Singh Viral Video: सड़क किनारे टमाटर खरीदते दिखे सिंगर अरिजीत सिंह, सादगी को यूजर्स ने किया सलाम; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आई हैं. कई यूजर्स ने इस मुमेंट को बेहद खूबसूरत और यादगार बताया. जिसमें एक यूजर ने लिखा, कैप्टन ने एक ही दिन में दो बड़ी खुशियां हासिल कर लीं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, यह मुमेंट जिंदगी भर याद रखने लायक है.  कुछ लोगों ने सेना के अधिकारी के कॉन्फिडेंस की भी तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि इस तरह के पर्सनल मोमेंट्स  को पब्लिक प्लेस पर रिकॉर्ड करना सही है या नहीं. हालांकि वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर इमोशनल होने के साथ-साथ मुस्कुराते भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें – Viral Video : सड़क पर बिखर गई गरीब की सब्जियां… मदद के लिए दौड़े लोग, वायरल हुआ वीडियो