चारधाम यात्रा में ‘छैंया-छैंया’ पर डांस करते दिखे यात्री, वायरल वीडियो ने शुरू की बहस

चारधाम यात्रा में ‘छैंया-छैंया’ पर डांस करते दिखे यात्री, वायरल वीडियो ने शुरू की बहस


Char Dham Yatra Dance Viral Video: चारधाम यात्रा को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और जरूरी तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा से जुड़े वीडियो और फोटो रोजाना वायरल होते रहते हैं, कोई अपने चारधाम यात्रा के पूरे दर्शन का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई फोटो और रील बनाकर पोस्ट करता है.

इस बीच चारधाम यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में कुछ यात्री बॉलीवुड के फेमस गाने छैंया-छैंया पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लेकर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है. 

चारधाम यात्रा में ‘छैंया-छैंया’ पर डांस करते दिखे यात्री

वायरल वीडियो में एक फैमिली चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास अलग-अलग जगहों पर डांस करते और कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बॉलीवुड का फेमस गाना छैंया-छैंया बज रहा है और पूरी फैमिली पहले यमुनोत्री में मंदिर के आगे से डांस की शुरुआत करती है, इसके बाद गंगोत्री का वीडियो शुरू हो जाता है, वहीं इसी के साथ केदारनाथ धाम के आगे पूरी फैमिली रील शूट करती है और आखिर में बद्रीनाथ पर लास्ट डांस स्टेप करते हुए उनकी रील खत्म हो जाती है. खूबसूरत पहाड़ी नजारों और धार्मिक स्थलों के बीच शूट किए गए इस वीडियो को कुछ लोगों ने मेमोरिज कैप्चर करने का अनोखा तरीका बताया, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक स्थलों की गरिमा के खिलाफ माना है. 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद कई लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स का मानना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह डांस करना और मनोरंजन के लिए वीडियो बनाना सही नहीं है. एक वायरल पोस्ट में लिखा गया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री केवल टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि बेहद पवित्र धार्मिक धाम हैं. ऐसी जगहों शांत और धार्मिक माहौल बनाए रखना चाहिए. पोस्ट में यह भी कहा गया कि इन जगहों पर डांस करना धार्मिक परंपराओं के खिलाफ माना जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video : सड़क पर बिखर गई गरीब की सब्जियां… मदद के लिए दौड़े लोग, वायरल हुआ वीडियो

कई लोगों ने किया यात्रियों को किया स्पोर्ट

वहीं दूसरी ओर, बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने वीडियो में दिख रहे लोगों को स्पोर्ट किया. उनका कहना है कि अगर किसी ने किसी को परेशान नहीं किया, लाइन नहीं तोड़ी, मंदिर परिसर में अव्यवस्था नहीं फैलाई और केवल अपनी खुशी जाहिर की है, तो इसमें गलत क्या है. कुछ लोगों ने कहा कि यात्रा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह लाइफ की खास मेमोरिज बनाने का हिस्सा भी होती है. ऐसे में फैमिली के साथ खुशी मनाना और उन मेमोरिज को कैमरे में कैद करना गलत नहीं माना जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: भूसा खा लो… बंदे ने सच में खा लिया, रील बनाने के लिए कर दी हद पार; देखें वीडियो