Viral Video: सनातन परंपरा में बेटी और बहू को घर की लक्ष्मी माना जाता है. यही वजह है कि जब घर में कोई नया सामान, नई गाड़ी या नया घर आता है तो उसकी शुरुआत शुभ मानी जाने वाली रस्मों से की जाती है. पुराने समय में यह परंपरा लगभग हर घर में देखने को मिलती थी. वहीं अब सोशल मीडिया के दौर में लोग इन खास पलों को कैमरे में कैद कर दुनिया के साथ भी साझा करने लगे हैं. इसी बिच इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसने एक बार फिर याद दिलाया है कि सामान छोटा हो या बड़ा, उस पर घर की लक्ष्मी का आशीर्वाद होना सबसे बड़ी बात मानी जाती है.
नई साइकिल आई तो सबसे पहले बेटी के पैरों की छाप लगवाई
वायरल हो रहे वीडियो में एक बेहद प्यारा दृश्य देखने को मिलता है. एक परिवार नई साइकिल घर लेकर आया है. आमतौर पर लोग नई साइकिल खरीदने के बाद उसे चलाने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन यहां परिवार ने पहले एक खास रस्म निभाई. वीडियो में एक छोटी बच्ची को गोद में उठाया गया है और उसके पैर नई साइकिल के आगे वाले हिस्से पर लगवाए जा रहे हैं. देखने में यह एक छोटा सा दृश्य लगता है, लेकिन इसके पीछे छिपी भावना लोगों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बेटिया घर की लक्ष्मी होती है 🥹
जय लक्ष्मी माता 🙏 pic.twitter.com/EmUYtg6JIC— Uday Thakur (@Uday_T2) May 31, 2026
यह भी पढ़ेंः बारिश में इंसानियत की जीत! ट्रैफिक पुलिस ने कंधे पर उठाकर दिव्यांग युवक को पार कराया रास्ता- वीडियो वायरल
लोग बोले- यही हैं असली संस्कार और घर की खुशहाली
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर प्यार बरसाया है. कई यूजर्स का कहना है कि बेटी सच में घर की बरकत होती है. कुछ लोगों ने लिखा कि आज भी ऐसे परिवार हैं जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को नहीं भूले हैं. वहीं कई लोगों ने इस पल को बेहद भावुक और सुकून देने वाला बताया. इंटरनेट पर अक्सर झगड़े और विवाद वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस तरह के छोटे-छोटे पल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. यही कारण है कि यह वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह क्लिप लोगों को याद दिला रहा है कि खुशियां केवल महंगी चीजों से नहीं आतीं, बल्कि उन भावनाओं से आती हैं जो परिवार को एक-दूसरे से जोड़कर रखती हैं. शायद यही वजह है कि यह साधारण सा वीडियो लोगों के दिलों तक पहुंच गया है और हर कोई इसे देखकर यही कह रहा है “सच में, बेटी है तो बरकत है.”
यह भी पढ़ेंः Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग



.jpg)

