इवेंट मैनेजर को दिया दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद की शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी

इवेंट मैनेजर को दिया दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद की शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी


मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर वीर दास 31 मई को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और अपनी मेहनत के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं. वीर दास इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन हैं. वहीं, साल 2024 में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को होस्ट करने वाले वीर दास पहले भारतीय भी हैं. वीर दास की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर शख्स रूबरू है, लेकिन क्या आप उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं? आइए उनके बर्थडे के मौके पर उनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं.

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी पहली मुलाकात
वीर दास की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. इंडिया टुडे के अनुसार, इवेंट मैनेजर शिवानी माथुर से उनकी पहली मुलाकात कॉमेडियन के घर की हाउस-वार्मिंग पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. वीर को पहली नजर में ही शिवानी से प्यार हो गया था. पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच बात शुरू हो गई और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे नंबर एक्सचेंज हुए और मुलाकातें बढ़ने लगीं. हर मुलाकात के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगे और उनकी बॉन्डिंग और भी मजबूत होती गई. 

Vir Das Birthday: इवेंट मैनेजर को दे बैठे दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी

ये भी पढ़ें:- महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

पांच साल तक किया एक-दूजे को डेट
कहते हैं ना, सच्चा प्यार कब हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता, वीर दास और शिवानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें खुद भी इसका एहसास नहीं हुआ. वक्त के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद वीर और शिवानी ने पांच साल तक एक-दूजे को डेट किया. दोनों चार साल लिव-इन में भी रहे. 

Vir Das Birthday: इवेंट मैनेजर को दे बैठे दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी

श्रीलंका में रचाई शादी
बता दें कि शिवारी माथुर एक इवेंट मैनेजर हैं. एक-दूसरे को अच्छे से समझने के बाद वीर दास और शिवानी माथुर ने 15 अक्टूबर 2014 को श्रीलंका में शादी रचाई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए. वीर दास कई इंटरव्यू में ये बता चुके हैं कि शिवानी उनके जीवन में बैलेंस बनाए रखती हैं और करियर के दबाव के बीच उनका सबसे बड़ा सहारा हैं. बता दें कि वीर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें:- बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग