भाई ये तो रील से रियल हो गया..मूवी देख रहे थे लोग, तभी अचानक स्क्रीन तोड़ थिएटर में घुसी कार

भाई ये तो रील से रियल हो गया..मूवी देख रहे थे लोग, तभी अचानक स्क्रीन तोड़ थिएटर में घुसी कार


Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. आमतौर पर लोग सिनेमा हॉल में फिल्म देखने जाते हैं जिससे कुछ देर एंटरटेन हो सके, लेकिन अगर फिल्म का एक्शन सीन अचानक असल जिंदगी में बदल जाए तो हर कोई हैरान रह जाएगा. इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

वीडियो में एक भरे हुए थिएटर के अंदर फिल्म चल रही होती है. लोग आराम से मूवी का मजा ले रहे होते हैं, तभी अचानक ऐसा नजारा सामने आता है जिसे देखकर पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच जाती है. लोग पहले इसे फिल्म का हिस्सा समझते हैं, लेकिन अगले ही पल उन्हें एहसास होता है कि मामला सचमुच का है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर के अंदर एक फिल्म चल रही होती है. मूवी के एक सीन में स्क्रीन पर एक गाड़ी तेजी से कैमरे की तरफ आती दिखाई देती है. शुरुआत में लोगोें को लगता है कि यह सिर्फ फिल्म का हिस्सा है, लेकिन तभी अचानक सिनेमा स्क्रीन फट जाती है. स्क्रीन टूटते ही एक असली महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV थिएटर के अंदर घुस आती है. कार सीधे स्क्रीन को चीरते हुए स्टेज तक पहुंच जाती है. इस दौरान वहां धूल और मलबा फैल जाता है. 

घटना होते ही थिएटर में बैठे लोगों के बीच हड़कंप मच जाता है. कई लोग डरकर अपनी सीट छोड़ भागने लगते हैं, जबकि कुछ लोग हैरानी में अपनी जगह पर ही खड़े रह जाते हैं. कुछ सेकंड के लिए किसी को समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है. वीडियो में यह पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा दिखाई देता है, लेकिन थिएटर में मौजूद लोगों के लिए यह बेहद डरावना पल बन गया. 

यह भी पढ़ें – Madhubani Viral Video: 6000 का चालान करने के बाद खुद बिना हेलमेट चल रही थी लेडी इंस्पेक्टर, शख्स ने बना लिया वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए. कई यूजर्स इस घटना को देखकर हैरानी जताते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए. जिसमें एक यूजर ने लिखा, भाई ये तो सच में रील से रियल हो गया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, लगता है फिल्म का क्लाइमैक्स असली में दिखा दिया गया. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो अलग ही लेवल का 4D एक्सपीरियंस हो गया. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को AI जनरेटेड भी बताया. कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो इतना अजीब है कि पहली नजर में इस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन साफ करता मिला IRCTC स्टाफ, वीडियो हो गया वायरल