पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार शुक्रवार (29 मई 2026) को अमेरिका पहुंचे. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबित इशाक डार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बनाए रखने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए इलाके में शांति बढ़ाने की कोशिशों पर दोनों नेताओं के बीच बात होगी. अमेरिका पहुंचने पर इशाक डार का स्वागत अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख और पाकिस्तानी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया.
अमेरिकी दौरे के दौरान इशाक डार और मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा, कूटनीति और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति जैसे मुद्दे बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं.
Deputy Prime Minister / Foreign Minister Senator Mohammad Ishaq Dar @MIshaqDar50 arrived in Washington, D.C. on an official visit.
Upon his arrival, he was received by Pakistan’s Ambassador to the United States, Ambassador Rizwan Saeed Sheikh, along with senior officials of the… pic.twitter.com/6qYOZ8oi8i
— Ministry of Foreign Affairs – Pakistan (@ForeignOfficePk) May 29, 2026
ये भी पढ़ें: भारत का होगा बड़ा नुकसान! जापान ने आम खरीदने से किया मना, चावल पर भी लगाई लिमिट, मगर क्यों?
अमेरिका का ईरान को लेकर बड़ा दावा
यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका ने गुरुवार (28 मई 2026) को कहा था कि दोनों देशों के बीच एक संभावित समझौता करीब पहुंच चुका है. हालांकि ईरान ने दावे का खंडन कर दिया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अभी तक किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. उनका कहना है कि उन्हें इस पर सोचने के लिए और समय चाहिए. इस मुलाकात पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कूटनीतिक गतिविधियों के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: यूरेनियम, परमाणु हथियार और होर्मुज स्ट्रेट… समझौते के लिए ट्रंप ने ईरान के सामने रख दीं कौन सी तीन सख्त शर्तें?





