Student Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है. तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों को सबसे बड़ी परेशानी पीने के पानी को लेकर झेलनी पड़ रही है. सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्रों का कहना है कि उन्हें साफ और ठंडा पानी आसानी से नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से पानी की व्यवस्था ठीक करने की मांग की थी . साथ ही खराब वाटर कूलर को ठीक करने और नई सुविधा देने की बात भी उठाई गई, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं लिया गया. तेज गर्मी में जब हालात और खराब हो गए, तो छात्रों का गुस्सा बढ़ने लगा और उन्होंने अपने तरीके से विरोध करने का फैसला किया.
वायरल वीडियो में दिखा अनोखा विरोध
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में कुछ छात्र और एक युवा नेता शुबहम रेवड़ को लाइब्रेरी के HOD ऑफिस में रखे एक फ्रिज को बाहर निकालते हुए देखा गया. बाद में उस फ्रिज को कॉमन एरिया में रख दिया गया, ताकि सभी छात्र उसमें रखा ठंडा पानी पी सकें. इसके बाद कई छात्र वहां इकट्ठा हो गए और पानी की बोतलें भरकर इस्तेमाल करने लगे.
और फिर HOD साहब के कमरे की फ्रिज स्टूडेंट उठा ले गए….
राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी स्टूडेंट के लिए पानी नहीं था। कई बार छात्रों ने इस बात की शिकायत किया, जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं समझ आया तो स्टूडेंट ने HOD साहब के कमरे की फ्रिज उठाकर लाइब्रेरी में रखवा दिया pic.twitter.com/h5q0cGPwcs
— Kavish aziz (@azizkavish) May 27, 2026
यह भी पढ़ेंः Viral Video: पहले मैं-पहले मैं… शादी में चाउमीन देखते ही टूटी भीड़, प्लेट लेकर भागे लोग, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बहस
इस घटना के बाद छात्रों का कहना है कि फ्रिज किसी निजी इस्तेमाल के लिए नहीं था, बल्कि छात्र फीस से ही इसकी व्यवस्था की गई थी, इसलिए इसका उपयोग छात्रों के लिए होना चाहिए. वहीं सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और कई युजर्स इस पर मजाकिया और भावुक दोनों तरह के कमेंट कर रहे हैं जिस पर एक यूजर ने लिखा “जब बुनियादी जरूरतें अनसुनी हों, तो गुस्सा सवाल बनकर सामने आ ही जाता है, वही किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा जब शिकायत सुनाई न दे… तो स्टूडेंट्स खुद solution mode में आ जाते हैं ” वहीं कुछ लोग इसे छात्रों की मजबूरी बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सिस्टम की लापरवाही पर बड़ा सवाल मान रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Viral Couple Kissing Video: इश्क का Overdose! Kiss में इतने खोए कि रेलिंग से नीचे गिरा कपल, यूजर्स बोले- प्यार अंधा होता है





