अमरावती में ‘दरिंदे’ की एंट्री! खिड़की से कूदा आदमखोर, 3 घंटे तक दहशत में रहा इलाका

अमरावती में ‘दरिंदे’ की एंट्री! खिड़की से कूदा आदमखोर, 3 घंटे तक दहशत में रहा इलाका


महाराष्ट्र के अमरावती शहर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ‘दरिंदा’ तेंदुआ घनी आबादी वाले इलाके में घुस आया. रंपुरी कैंप इलाके की तंग गलियों और भीड़भाड़ के बीच इस जंगली जानवर की मौजूदगी ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं. लोग घरों में दुबक गए, सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चा थी “आदमखोर आ गया है”. हालांकि बाद में साफ हुआ कि यह तेंदुआ महज 9-10 महीने का था, लेकिन जिस तरह से वह रिहायशी इमारत में घूमता नजर आया, उसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

रिहायशी बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ, मची भगदड़

मिली जानकारी के मुताबिक, यह तेंदुआ अचानक एक रिहायशी इमारत के अंदर जा घुसा. देखते ही देखते इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेंदुआ बिल्डिंग के अंदर इधर-उधर घूम रहा है, जबकि बाहर खड़े लोग उसे देखकर सहमे हुए हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि तुरंत वन विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीमों को मौके पर बुलाया गया. इलाके को घेर लिया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

खिड़की से कूदा ‘दरिंदा’, जान बचाकर भागे लोग

वायरल वीडियो का सबसे खतरनाक पल तब सामने आया, जब तेंदुआ अचानक एक खिड़की से छलांग लगाता नजर आया. इस अप्रत्याशित हरकत से वहां मौजूद रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ सेकंड के इस नजारे ने पूरे माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया. हालांकि टीम ने हिम्मत नहीं हारी और ऑपरेशन को जारी रखा.

3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आखिरकार पकड़ा गया तेंदुआ

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमरावती रेस्क्यू टीम, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने मिलकर करीब 2 से 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. रेस्क्यू टीम के सदस्य अमोल गावनेर के मुताबिक, शुरुआत में सूचना मिलते ही सभी एजेंसियों ने मिलकर काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है और तेंदुआ पूरी तरह वयस्क नहीं था. लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया.

मेयर भी पहुंचे मौके पर, लोगों को दिलाया भरोसा

घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर के मेयर श्रीचंद तेजवानी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि अब घबराने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, जैसे ही तेंदुए के घुसने की खबर मिली, तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

खौफ में आए यूजर्स

अमरावती में तेंदुए के इस खौफनाक एंट्री वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. जैसे ही वीडियो सामने आया, प्लेटफॉर्म X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इस ‘दरिंदे’ के रिहायशी इलाके में घुसने पर हैरानी जताई, तो कुछ ने इसे “आदमखोर की एंट्री” बताते हुए डर और रोमांच दोनों जाहिर किया. वीडियो को ANI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल