डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज


Hardik Pandya Instagram Account News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है. इंस्टाग्राम एप या वेबसाइट पर सर्च करने से हार्दिक का अकाउंट नहीं दिख रहा है. उनके अकाउंट की जगह ‘Sorry, this page isn’t available’ लिखकर आ रहा है. 

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हुआ है, हैक हुआ है या फिर सस्पेंड हुआ है? फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के अकाउंट गायब होने के स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए हैं. 

यह कोई ग्लिच हो सकता है. कुछ देर बाद अकाउंट वापस आ सकता है. लेकिन जब तक अकाउंट गायब रहता है, तब यह वाकई चिंता की बात है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनका अकाउंट कब वापस आता है. बताते चलें कि इंस्टा पर हार्दिक के 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

विराट कोहली का अकाउंट भी हो चुका है गायब 

बताते चलें कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो चुका है. साल की शुरुआत में कोहली के अकाउंट गायब होने की खबर आई थी. उस वक्त भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या कोहली का अकाउंट डिलीट हो गया है? कुछ वक्त बाद कोहली का अकाउंट वापस आ गया था.

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल 

2026 के आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस काफी खस्ता हाल में दिखाई दी. मुंबई सीजन में सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली टीमों में से एक थी. टीम ने सीजन में 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल की थी. बाकी के 10 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. टीम के प्रदर्शन पर फैंस ने कप्तान हार्दिक की काफी आलोचना की थी. 

 

यह भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं’, आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान

‘बहुत घटिया सवाल है…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगबबूला हुए ग्लेन फिलिप्स; GT की हार पर मचा बवाल