गर्मी, म्यूजिक और मस्ती का ऐसा कॉम्बिनेशन…जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान भी हैं और एंटरटेन भी हो रहे हैं. एक वायरल वीडियो में स्विमिंग पूल के बीचों-बीच ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां स्टेज पर एक हसीना ठुमके लगा रही है और नीचे पूल में मौजूद लड़के पूरी मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं. गाने की बीट, पानी की छींटें और ठुमकों का तड़का..वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
स्विमिंग पूल बना डांस फ्लोर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वॉटर पार्क जैसे सेटअप में स्टेज बनाया गया है. स्टेज पर एक डांसर परफॉर्म कर रही है, जबकि नीचे स्विमिंग पूल में मौजूद लोग म्यूजिक पर जमकर डांस कर रहे हैं. माहौल पूरी तरह पार्टी जैसा नजर आ रहा है. वीडियो में लाल घाघरा पहने एक हसीना इस कदर ठुमके लगा रही है कि गर्मी के माहौल में ठंडा पानी भी कुंवारों के दिलों को पिघलने से नहीं रोक पाया.
‘चोली के पीछे’ पर जमकर ठुमके
वीडियो में फेमस गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ बज रहा है, जिस पर स्टेज पर मौजूद लड़की जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही है. वहीं पूल में मौजूद लड़के भी उसी जोश में डांस करते नजर आते हैं. पानी में उछलते-कूदते ये लोग पूरी तरह मस्ती में डूबे दिखते हैं. ठुमके लगाते ये दिल जले लोग कभी हूटिंग करते तो कभी सीटियां बजाते, गर्मी के मौसम में भी हसीना की कमर लगातार ठुमके लगाती रही.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. कुछ लोग इसे “फुल एंटरटेनमेंट” बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे अजीब और ओवर द टॉप कहा. लेकिन एक बात तय है…यह वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में पूरी तरह कामयाब रहा है. वीडियो को krishanphalswal_rudh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी



.jpg)

