6 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का रेट भी हुआ कम; जानें कहां की सरकार ने दी राहत?

6 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का रेट भी हुआ कम; जानें कहां की सरकार ने दी राहत?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई.
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट.
  • IMF की शर्त पूरी होने पर जनता को राहत.
  • साप्ताहिक समीक्षा प्रणाली के तहत कीमतें तय होती हैं.

Petrol-Diesel Rate on May 23: भारत में इस बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती ही है. रेट में बढ़ोतरी का यह सिलसिला बीते 15 मई से शुरू हुआ है. महज 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में हुई तीन बार बढ़ोतरी से अफरा-तफरी का माहौल है. हालांकि, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में स्थिति इससे उलट हे. यहां सरकार ने पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में कटौती की है.

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने आज 23 मई को पेट्रोल की कीमतों में 6 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) में 6.80 रुपये प्रति लीटर की कमी का ऐलान किया है. इससे यहां की जनता की काफी हद तक राहत पहुंची है. 

क्यों कम की गईं कीमतें?

पाकिस्तान पेट्रोलियम डिवीजन और डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए हालिया उतार-चढ़ाव और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन (IFEM) दरों में बदलाव के चलते वहां की सरकार ने बेस प्राइस को एडजस्ट करते हुए कीमतों में कमी की है. यहां सरकार चाह रही है कि पिछले हफ्ते कच्चे तेल के दामों में आई मामूली गिरावट का फायदा सीधे यहां की जनता को पहुंचे. 

पाकिस्तान में साप्ताहिक समीक्षा (Weekly Review) सिस्टम लागू की गई है. इसके तहत, हर शुक्रवार की रात को वैश्विक तेल बाजार के हिसाब से कीमतें तय की जाती हैं. चूंकि पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के रेट कुछ कम हुए हैं इसलिए तय नियमों के मुताबिक यहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता कर दिया गया है. 

IMF की शर्त हुई पूरी

पाकिस्तान इस वक्त अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से लिए कर्ज के तहत उसकी शर्तों पर चल रहा है. IMF की एक शर्त यह भी थी कि पाकिस्तान में सरकार पेट्रोल-डीजल पर औसतन 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोलियम लेवी (Tax) वसूले. चूंकि सरकार पिछले ही हफ्ते टैक्स वसूली का अपना टारगेट पूरा कर चुकी है इसलिए अब जब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कुछ गिरे, तो सरकार ने उसका फायदा जनता को पहुंचाने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें:

LPG Rate Today: पेट्रोल-डीजल के बाद क्या LPG भी हुआ महंगा? जानें आज गैस सिलेंडर की कीमत