‘सभ्यता सीख लो…’, भारत यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो तो ईरान ने कसा तंज


Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को भारत की चार दिन की यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे. यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है. इसकी वजह मिडिल ईस्ट जंग की वजह से बदले वैश्विक समीकरण हैं. लेकिन इस बीच ईरान के भारतीय दूतावास के मुंबई ऑफिस ने उनकी यात्रा पर तंज कसा है. 

ईरान ने दी अमेरिकी विदेश मंत्री को सभ्यता सीखने की नसीहत

पूरा मामला एक पोस्ट को लेकर है. अमेरिका के विदेश मंत्री कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरे. इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया, साथ ही हवाई जहाज से नीचे उतरते हुए एक तस्वीर भी साझा की. इसपर उन्होंने लिखा- भारत पहुंच गया हूं. एक शानदार दौरे का बेसब्री से इंतजार है.

इस पर भारत के मुंबई स्थित ईरान के ऑफिस ने भी फोटो को रिशेयर करते हुए लिखा और तंज कसा. ईरान की तरफ से लिखा गया- थोड़ा सीख लो यार. सभ्यता का क्रैश कोर्स फ्री में मिल जाएगा.

अमेरिकी विदेश मंत्री का दौरा क्यों अहम

भारत और अमेरिका की साझेदारी को लेकर नई रणनीतिक प्राथमिकताओं को फिर से तय करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में विदेश मंत्री रूबियो का यह दौरा बेहद ही अहम माना जा रहा है. इस यात्रा का हासिल, एनर्जी सिक्योरिटी, डिफेंस पार्टनरिशप के अलावा बिजनेस और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा

इन चार देशों के विदेश मंत्री पहुंचे हैं भारत

अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ हो रही है. भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिंद महासागर में आपसी तालमेल को मजबूती देने के उद्देश्य से भी इकट्ठा हुए हैं. इनका मकसद इस इलाके में बढ़ते चीनी प्रभाव के बीच चारों लोकतांत्रिक देश आपस में अधिक निकटता के साथ काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:- ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन…