Cockroach Protest: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. नगर निगम कार्यालय के बाहर अचानक एक “कॉकरोच” पहुंच गया और वहां अनोखे अंदाज में डांस करने लगा. पहले लोगों को लगा कि शायद कोई मजाक चल रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि यह यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ विरोध था.
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा कॉकरोच की ड्रेस पहनकर नगर निगम पहुंचे थें. उनका कहना था कि यमुना की हालत लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग सिर्फ बातें कर रहे हैं. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.
CJI के बयान के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चर्चा में
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं. CJI के एक बयान के बाद इंटरनेट पर कॉकरोच वाले मीम्स और मजेदार पोस्ट की बाढ़ सी आ गई. ऐसे माहौल में मथुरा का यह वीडियो लोगों को और भी ज्यादा मजेदार लग रहा है. कई यूजर्स इसे “CJP का नया सदस्य” बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं, “Meet the Uncle of the cockroach guys.” सोशल मीडिया पर लोग फनी अंदाज में कमेंट कर रहे हैं कि अब विरोध करने के लिए लोग क्या-क्या बन रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो युवाओं के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है.
कॉकरोच के चाचा से मिलिए गाइज
यूपी: मथुरा में नगर निगम के ऑफिस ये कॉकरोच पहुंचा है. ये यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में ये कॉकरोच नगर निगम पहुंचा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. pic.twitter.com/RaqKjXLerc
— Priya singh (@priyarajputlive) May 22, 2026
यह भी पढ़ेंः क्या विधानसभा या लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य? जानें नियम
‘समस्या उठाओ तो कॉकरोच कह देते हैं’
दीपक शर्मा ने बताया कि जब सामाजिक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं, तो कई बार उनका मजाक उड़ाया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को “कॉकरोच” कहकर बुलाया जाता है. इसी ताने को उन्होंने अपने विरोध का तरीका बना लिया. दीपक का कहना है कि वृंदावन में यमुना नदी में लगातार गंदे नाले गिर रहे हैं, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी के बावजूद हालात नहीं बदल रहे. इसी वजह से उन्होंने अलग अंदाज में अधिकारियों का ध्यान खींचने की कोशिश की.
यह भी पढ़ेंः Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट लॉन्च, जानें कौन-कौन ज्वाइन कर सकता है पार्टी?





