हमसे तो नहीं होता…बिना डरे इंजेक्शन लगवाती बच्ची का वीडियो वायरल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

हमसे तो नहीं होता…बिना डरे इंजेक्शन लगवाती बच्ची का वीडियो वायरल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन


Brave Girl Injection Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं. आजकल भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपने बचपन की यादें भी शेयर कर रहे हैं. आमतौर पर जहां इंजेक्शन का नाम सुनते ही बच्चे क्या बड़ों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही बच्ची बिना किसी डर और घबराहट के दोनों हाथों में इंजेक्शन लगवाती नजर आती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर बच्ची के हाथ में इंजेक्शन लगाते हैं, वह बिल्कुल शांत खड़ी रहती है. इतना ही नहीं दूसरे हाथ में भी इंजेक्शन लगने के दौरान उसके चेहरे पर डर या कोई भाव नहीं दिखता. बच्ची का यह कॉन्फिडेंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए. कई लोग मजाक के अंदाज में कह रहे हैं कि हमसे तो आज भी इंजेक्शन नहीं लगाया जाता. 

बिना डरे लगवाए दोनों इंजेक्शन 

वायरल क्लिप में बच्ची बड़ी आराम से डॉक्टर को इंजेक्शन लगाते हुए देखती रहती है. आमतौर पर जहां बच्चे इंजेक्शन देखकर रोने लगते हैं, वहीं यह बच्ची बिल्कुल नॉर्मल बिहेव करती नजर आती है. यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग उसे बहादुर बच्ची कह कर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि वीडियो को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए. कई लोगों ने दावा किया कि डॉक्टर ने दोनों हाथों में एक ही सिरिंज का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गए. कुछ यूजर्स ने इसे गलत तकनीक बताया. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @interestinggaff नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं इस वायरल वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोग अपने रिएक्शंस भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Arshdeep Singh Viral Video: गर्लफ्रेंड के सॉफ्ट टॉय को ढोते दिखे अर्शदीप सिंह, यूजर्स ने कहा जोरू का गुलाम- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन 

यह वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया हमसे तो आज भी इंजेक्शन नहीं लगवाया जाता, वहीं दूसरे ने कहा यह बच्ची तो हमसे ज्यादा बहादुर निकली. एक और यूजर ने मजाक में लिखा लगता है इंजेक्शन से पहले माउंटेन ड्यू पीकर आई थी बच्ची. वहीं एक यूजर ने कहा मैं 25 साल का हो गया हूं फिर भी इतना शांत नहीं रह सकता. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट कर कहा आज के समय में लड़कियां सबसे ज्यादा स्ट्रांग है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया पक्का इसके पापा ने इसे कुछ अच्छा गिफ्ट करने का प्रॉमिस किया होगा.

ये भी पढ़ें-पैक्ड सब्जी में छिपा था नन्हा सा मेहमान, शख्स ने जैसे ही खोला पैकेट उड़ गए परिवार के होश