बर्थडे पार्टी हो या फिर शादी की सालगिरह हर शख्स ये चाहता है कि उस खास दिन को किसी रेस्टोरेंट पर जानकर मनाए और अपने खास लोगों के साथ केक कटिंग करके वापस घर आ जाए. लेकिन कैसा हो कि आप किसी रेस्टोरेंट में केक काटने पहुंचे और वहां आपके बिल में केक कटिंग फीस को भी जोड़ दिया जाए? ऐसा ही हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मामले में, जहां रेस्टोरेंट ने एक महिला से केक कटिंग फीस के नाम पर लगभग 11 हजार रुपये वसूल लिए.
केक काटने के नाम पर रेस्टोरेंट ने वसूले 11 हजार रुपये
दरअसल, बेवर्ली हिल्स के एक रूफटॉप रेस्टोरेंट ने “केक काटने” के लिए 110 डॉलर (लगभग 10,650 रुपये) वसूलने के वायरल हुए दावे पर सफाई दी है. इंस्टाग्राम पर @justinelovesushi नाम से मशहूर एक फूड इन्फ्लुएंसर ने L’Ermitage Beverly Hills के टॉप पर स्थित पॉजा रेस्टोरेंट का बिल शेयर किया. बिल में “केक काटने” के लिए 110 डॉलर का एक अलग बिल था, जो ग्रुप के डिनर के लिए प्रति व्यक्ति 10 डॉलर के हिसाब से कैलकुलेट किया गया था. कुल बिल 1,100 डॉलर से ज्यादा होने की वजह से लोग इसे लेकर तरह तरह की बातें करने लगे.
रेस्टोरेंट ने दी सफाई
रेस्टोरेंट ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से जवाब देते हुए लिखा, “हमें खेद है कि आपको केक काटने के शुल्क के बारे में ठीक से सूचित नहीं किया गया. कृपया ध्यान दें कि यह हमारे मानकों के अनुरूप नहीं है, और केक लाने के बाद आपको शुल्क के बारे में सूचित किया जाना चाहिए था.” रेस्टोरेंट ने आगे कहा कि , “चूंकि आपको सूचित नहीं किया गया था, इसलिए हमें शुल्क वापस करने और आपको और आपके एक मित्र को पोजा में एक उचित अनुभव के लिए वापस आमंत्रित करने में खुशी होगी” रेस्टोरेंट ने यह भी घोषणा की है कि उसने प्रति व्यक्ति केक काटने का शुल्क 10 डॉलर से घटाकर 5 डॉलर कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
यूजर्स बोले, केक कटिंग फीस लेना पूरी तरह से गलत
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया. ऐसे में कई यूजर्स ने इसे लेकर अपने रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा…केक काटने की फीस लेना पूरी तरह से पागलपन है. एक और यूजर ने लिखा…अगर ऐसा था तो रेस्टोरेंट को पहले ही ग्राहक को बता देना चाहिए था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रेस्टोरेंट ने अपनी गलती मानी ये ही बहुत बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





