पैक्ड सब्जी में छिपा था नन्हा सा मेहमान, शख्स ने जैसे ही खोला पैकेट उड़ गए परिवार के होश

पैक्ड सब्जी में छिपा था नन्हा सा मेहमान, शख्स ने जैसे ही खोला पैकेट उड़ गए परिवार के होश


ऑस्ट्रेलिया में एक साधारण सा किचन का काम अचानक ऐसा मोड़ ले गया कि देखने वालों के होश उड़ गए. सोचिए, आप आराम से सलाद बनाने के लिए ताजा लेट्यूस के पत्ते खोल रहे हों और अचानक उनमें से कोई चीज हिलने लगे… पहले आपको लगे कि शायद कोई कीड़ा होगा, लेकिन अगले ही पल पत्तों के बीच से एक जिंदा मेंढक बाहर झांकता हुआ दिखाई दे जाए!

जी हां, एक किसान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब बाजार से खरीदी गई सब्जी के अंदर छिपा ‘अनचाहा मेहमान’ सामने आया. हैरानी की बात ये रही कि ये छोटा सा मेंढक खेत से लेकर पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और लंबी सप्लाई चेन का सफर तय करके भी पूरी तरह सुरक्षित बचा रहा.

पत्तों के बीच छिपा था ‘मेहमान’

किसान जब घर पर लेट्यूस की पत्तियां अलग कर रहा था, तभी उसे उनमें हलचल महसूस हुई. पहले तो उसे लगा कि कोई कीड़ा या मिट्टी होगी, लेकिन अचानक एक छोटा मेंढक पत्तों के बीच से बाहर आ गया. यह देखकर वह हैरान रह गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मेंढक पूरी सप्लाई चेन, कटाई, सफाई, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट से गुजरने के बावजूद सुरक्षित बचा रहा.

कैसे बच गया मेंढक?

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी घटनाएं भले ही दुर्लभ हों, लेकिन नामुमकिन नहीं हैं. लेट्यूस जैसी फसलें खुले खेतों में उगाई जाती हैं, जहां मेंढक, कीड़े और छोटे जीव स्वाभाविक रूप से रहते हैं. मेंढक अपनी छिपने की क्षमता (कैमोफ्लाज) के कारण आसानी से नजर नहीं आते और ठंडे तापमान में उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वे लंबे समय तक बिना खाए जिंदा रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

यूजर्स बोले, नन्हा मेहमान आया है

वीडियो को @MarioNawfal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऑस्ट्रेलिया में ये चीजें आपको हमेशा सरप्राइज कर सकती हैं. एक और यूजर ने लिखा…ये नन्हा मेहमान आया है इसकी खातिरदारी कीजिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हमेशा देखकर और धोकर ही सब्जियों का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख