Mahendra Singh Dhoni की पत्नी Sakshi Dhoni एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान Sakshi Dhoni स्टैंड्स में बैठकर टीम को support करती नजर आईं. लेकिन मैच के बीच उनका एक reaction कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो SRH की ओर से डाली गई एक गेंद को वाइड करार ना दिए जाने की वजह से थोड़ी सी मायूस दिखाई दीं जिसके बाद स्टैंड से ही उन्होंने अंपायर को अंपायरिंग सिखा डाली.
अंपायर के फैसले पर चौंक गईं साक्षी
दरअसल, CSK की बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे. इसी बीच SRH गेंदबाज ने एक तेज short ball फेंकी, जिसे देखकर ऐसा लगा कि गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर से गई है. शिवम दुबे ने गेंद छोड़ दी और wide की उम्मीद में अंपायर की तरफ देखने लगे. लेकिन अंपायर ने wide नहीं दिया. यह फैसला देखकर शिवम दुबे भी हैरान नजर आए. उसी वक्त कैमरा स्टैंड्स में बैठी साक्षी धोनी पर चला गया.
Sakshi Dhoni’s raw reaction was worth everything 😂🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #CSKvSRH | LIVE NOW ➡️ pic.twitter.com/3mrqPuj5Rv
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
“Wide दे भाई” बोलती दिखीं Sakshi?
वायरल वीडियो में साक्षी धोनी अंपायर के फैसले पर shocked reaction देती दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने reaction देते हुए “Wide दे भाई” कहा. हालांकि वीडियो में आवाज साफ सुनाई नहीं देती, लेकिन उनके expressions और lip movement देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Broadcasting camera में कैद यह पल अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस Sakshi Dhoni के reaction को काफी मजेदार बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि “साक्षी ने दिल की बात बोल दी.” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि “स्टेडियम में बैठा हर CSK fan यही सोच रहा था.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
धोनी के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है जब Chennai Super Kings के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के IPL future को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. IPL 2026 में उनके retirement को लेकर चर्चा काफी तेज है, ऐसे में Sakshi Dhoni की मौजूदगी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/7 का स्कोर बनाया था. लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा अब Sakshi Dhoni के वायरल reaction की हो रही है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





