‘लखनऊ के असली नवाब तो ये हैं’ स्कूटी पर सवार होकर कुत्ता घुमा रहा था शख्स, यूजर्स ने लगाई क्लास

‘लखनऊ के असली नवाब तो ये हैं’ स्कूटी पर सवार होकर कुत्ता घुमा रहा था शख्स, यूजर्स ने लगाई क्लास


लखनऊ को नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता. यहां लोगों का अंदाज, स्टाइल और ठाठ बाकी शहरों से थोड़ा अलग ही देखने को मिलता है. लेकिन सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि “असली नवाब तो यही भाई साहब हैं.” वीडियो में एक शख्स बड़े आराम से स्कूटी पर बैठा नजर आता है, जबकि उसके पालतू कुत्ते के गले में रस्सी बंधी होती है और वह स्कूटी के साथ-साथ सड़क पर टहलता दिखाई देता है.

स्कूटी पर मालिक, सड़क पर doggy की वॉक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई साहब खुद स्कूटी पर शाही अंदाज में बैठे हुए हैं. दूसरी तरफ उनका doggy रस्सी के सहारे आराम से सड़क पर चलता नजर आता है. मजेदार बात यह है कि ऐसा लग रहा है मानो कुत्ते को घुमाने नहीं बल्कि “स्कूटी के साथ parade” करवाई जा रही हो. आसपास मौजूद लोग भी यह नजारा देखकर मुस्कुराने लगते हैं. सड़क पर चलते इस अनोखे अंदाज ने लोगों का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स मजेदार reactions दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लखनऊ में इंसान नहीं, कुत्ते भी नवाबी लाइफ जीते हैं.” दूसरे ने कहा, “Dog walking का इतना royal तरीका पहली बार देखा.” वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई खुद walk नहीं करेगा, लेकिन doggy की outing मिस नहीं होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

हो सकता था बड़ा हादसा, लोगों ने जताई चिंता

यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे बार-बार देखकर हंस रहे हैं और अलग-अलग memes भी बना रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि लखनऊ की नवाबी सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, यहां पालतू जानवर भी पूरे ठाठ में घूमते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ये जानवरों के प्रति क्रूरता है…गाड़ी पर सवार होकर जानवर को टहलाना किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी