Desi Jugaad For Cooling: भीषण गर्मी ने इस बार लोगों का ऐसा हाल किया है कि अब राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर नहीं बल्कि देसी जुगाड़ का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों कई ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनमें कोई गीले तौलिए और पंखे से देसी एसी बना रहा है, तो कोई कुएं के अंदर खाट लटकाकर नेचुरल कूलिंग सिस्टम का मजा ले रहा है. वहीं एक बारात में तो बारातियों ने चलते फिरते कूलर का इंतजाम कर इंटरनेट को ही हिला दिया. इन मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
गीले तौलिए और पंखे से बना डाला देसी एसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक ने पंखे के सामने गीला तौलिया टांग दिया. इसके बाद ऊपर पानी से भरी बोतल लगाकर पाइप के जरिए लगातार तौलिए को गीला रखा. जैसे ही पंखा चलता गीले तौलिए से गुजरती हवा ठंडी महसूस होने लगी. इस आसन और सस्ते जुगाड़ ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया और कई यूजर्स इसे गरीबों का एसी बता रहे हैं तो कुछ इसे भारतीय जुगाड़ की असली पहचान कर रहे हैं.
India is not for beginners pic.twitter.com/9CZnzZ874r
— Namrata (@kaleshikudi) April 23, 2026
बारात में चल पड़ा चलता-फिरता कूलर
एक दूसरे वीडियो में बारातियों ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा इंतजाम किया कि लोग देखते ही रह गए. वीडियो में दिखाई देता है कि छोटी ट्रॉली पर बड़े-बड़े कूलर रखे गए हैं और उन्हें पोर्टेबल जेनरेटर से चलाया जा रहा है. बारात जहां-जहां जा रही है, ठंडी हवा भी साथ चल रही है. बाराती कूलर की हवा खाते हुए डांस करते नजर आए. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इंडियन इंजीनियरिंग का जवाब नहीं है.
प्लास्टिक के अंदर सोकर गर्मी से बचने का तरीका
एक और वायरल क्लिप में एक शख्स बड़े प्लास्टिक कवर के अंदर घुसकर सोता दिख रहा है. सामने पंखा लगा हुआ है, जिसकी हवा सीधे प्लास्टिक के अंदर जा रही है. इस अनोखे तरीके को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. हालांकि कई यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया और कहा कि ऐसा जुगाड़ नुकसान भरा साबित हो सकता है.
कुएं में लटकाई खाट फिर लिया ठंडी हवा का मजा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स कुएं के अंदर रस्सियों से खाट लटका कर आराम करता नजर आ रहा है. कुए की ठंडी हवा से राहत पाने के लिए उसने यह देसी तरीका अपनाया. वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए और बोले गर्मी इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती है.
ये भी पढ़ें-Viral Video : यमराज ऑन लीव… लखनऊ में बिना हैंडल पकड़े स्कूटर चलाता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
एक एसी से ठंडे किए दो कमरे
वहीं एक दूसरे वीडियो में एक शख्स ने ऐसा सेटअप तैयार किया कि एक ही एसी से दो कमरे ठंडा होने लगे. इस देसी इनोवेशन को देखकर लोग कह रहे हैं कि इसरो वाले भी अब इन्हें ढूंढ रहे होंगे.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इन वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा भारतीयों के पास हर समय हर समस्या का जुगाड़ है. दूसरे ने कहा देसी इंजीनियरिंग का लेवल 100 प्रतिशत. वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा पंखा बंद होते ही सीधे प्रभु के दर्शन हो जाएंगे. एक अन्य यूजर ने कहा भारत बिगिनर्स के लिए नहीं. कुछ लोगों ने लिखा गर्मी ने लोगों को वैज्ञानिक बना दिया है तो वहीं कुछ यूजर ने कहा कम बजट में फाइव स्टार कूलिंग का इंतजार सिर्फ इंडिया में ही संभव हो सकता है.
ये भी पढ़ें-इंडियन स्ट्रीट फूड को लेकर विदेशी कपल ने तोड़ा भ्रम, बोले, लोगों ने बदनाम किया, हमने एंजॉय, वीडियो वायरल





