प्रोफेशनल टी-टेस्टर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी मिलती है सैलरी?

प्रोफेशनल टी-टेस्टर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी मिलती है सैलरी?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर प्रोफेशनल टी-टेस्टर करियर पर चर्चा.
  • टी-टेस्टर चाय की गुणवत्ता, खुशबू और स्वाद की बारीकी से जांच करते हैं.
  • फूड साइंस, बॉटनी या हॉस्पिटैलिटी डिग्री सहायक, सर्टिफिकेशन कोर्स उपलब्ध.
  • सफल टी-टेस्टर के लिए स्वाद, धैर्य और बाजार ज्ञान आवश्यक.

चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा है.भारत समेत दुनियाभर में 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर चाय उद्योग से जुड़े करियर विकल्प भी चर्चा में हैं. इन्हीं में से एक है प्रोफेशनल टी-टेस्टर का करियर.यह ऐसा प्रोफेशन है जिसमें चाय की क्वालिटी, खुशबू और स्वाद को परखने का काम किया जाता है. अगर आपको चाय की अलग-अलग वैरायटी को समझने में रुचि है तो यह करियर आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है.

क्या होता है प्रोफेशनल टी-टेस्टर का काम?

टी-टेस्टर का काम केवल चाय पीना नहीं होता। उन्हें चाय की पत्तियों की गुणवत्ता, खुशबू, रंग और स्वाद को बारीकी से जांचना पड़ता है. इसके अलावा वे नई चाय ब्लेंड तैयार करने, मार्केट ट्रेंड समझने और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से फ्लेवर चुनने का काम भी करते हैं. बड़ी चाय कंपनियों और एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में टी-टेस्टर्स की अहम भूमिका होती है.

कौन-सा कोर्स करना होता है जरूरी?

टी-टेस्टर बनने के लिए कोई एक तय डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन फूड साइंस, एग्रीकल्चर, बॉटनी या हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कोर्स काफी मददगार माने जाते हैं. भारत में कई संस्थान टी-टेस्टिंग और टी-मैनेजमेंट से जुड़े सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराते हैं.सिलीगुड़ी स्थित कुछ संस्थानों में 3 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जहां चाय की पहचान, टेस्टिंग तकनीक और क्वालिटी चेकिंग सिखाई जाती है. इसके अलावा इंटरनेशनल टी मास्टर्स एसोसिएशन और यूके टी अकादमी जैसे विदेशी संस्थान भी ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स ऑफर करते हैं.

यह भी पढ़ें –  ओडिशा बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, जानें किस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

टी-टेस्टर बनने के लिए कौन-सी स्किल जरूरी?

इस फील्ड में सफल होने के लिए स्वाद और खुशबू पहचानने की क्षमता सबसे जरूरी मानी जाती है. इसके अलावा धैर्य, ऑब्जर्वेशन स्किल, फूड टेस्टिंग की समझ और मार्केट नॉलेज भी जरूरी होती है. कई कंपनियां ऐसे लोगों को प्राथमिकता देती हैं जिन्हें चाय उत्पादन और प्रोसेसिंग की जानकारी हो.

कितनी मिलती है सैलरी?

भारत में शुरुआती स्तर पर एक टी-टेस्टर को लगभग 3 लाख से 5 लाख रुपये सालाना तक सैलरी मिल सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह पैकेज 8 लाख से 12 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकता है.बड़ी चाय कंपनियों, एक्सपोर्ट हाउस और इंटरनेशनल ब्रांड्स में काम करने वाले अनुभवी टी-टेस्टर्स को इससे भी ज्यादा सैलरी मिलती है.

यह भी पढ़ें – IAS-PCS की तैयारी अब फ्री, UP के इन छात्रों के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI