जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल

जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल


उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक ऐसा दुर्लभ नजारा सामने आया है जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों से लेकर पर्यटकों तक सभी को हैरान कर दिया है. जंगल सफारी के दौरान लोगों ने एक हथिनी को अपने साथ दो नवजात बच्चों के साथ घूमते देखा. हाथियों में जुड़वा बच्चों का जन्म बेहद कम मामलों में होता है, इसलिए इस दृश्य को देखने वाले लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे. बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के Garjiya tourism zone में हुई, जहां हथिनी अपने दोनों बच्चों के साथ आराम से जंगल में घूमती नजर आई. अब इस घटना को हाथियों के संरक्षण और सुरक्षित जंगलों की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

जंगल सफारी में दिखा अनोखा नजारा

यह दुर्लभ दृश्य wildlife enthusiast संजय छिमवाल ने जंगल सफारी के दौरान कैमरे में कैद किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को पहली बार हथिनी को दोनों बच्चों के साथ देखा. वीडियो और तस्वीरों में दोनों छोटे हाथी अपनी मां के बेहद करीब चलते दिखाई दे रहे हैं. दोनों बच्चे स्वस्थ नजर आ रहे हैं और हथिनी लगातार उन्हें अपने साथ सुरक्षित रखती दिखाई दे रही है. वीडियो को PTI ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है.

बहुत कम होते हैं जुड़वा हाथी

Wildlife experts का कहना है कि हाथियों में जुड़वा बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ माना जाता है. विशेषज्ञ सतप्रीत सिंह शेट्टी के मुताबिक दुनिया भर में हाथियों के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत मामलों में ही twins पैदा होते हैं. यही वजह है कि जिम कॉर्बेट में हुआ यह जन्म wildlife world में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि हथिनी और उसके दोनों बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो. जंगल में उनके आसपास कम से कम disturbance रखा जा रहा है ताकि दोनों बच्चे सुरक्षित रह सकें.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

कॉर्बेट में हैं बड़ी संख्या में हाथी

वन अधिकारियों के मुताबिक कॉर्बेट लैंडस्केप उत्तराखंड में हाथियों का सबसे बड़ा इलाका माना जाता है. यहां 1200 से ज्यादा हाथी मौजूद हैं. कॉर्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और शिवालिक एलीफेंट रिजर्व हाथियों के संरक्षण के लिए बेहद अहम क्षेत्र हैं अधिकारियों का कहना है कि यह घटना जंगल संरक्षण की सफलता भी दिखाती है. सुरक्षित जंगल, पर्याप्त भोजन और बेहतर माहौल की वजह से यहां हाथियों की संख्या लगातार अच्छी बनी हुई है. अब यह दुर्लभ दृश्य सोशल मीडिया और wildlife lovers के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी