भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर विदेशों में अक्सर तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं. कई लोग मानते हैं कि भारत आने वाले विदेशी अगर सड़क किनारे खाना खाएंगे तो जरूर बीमार पड़ जाएंगे. लेकिन अब एक ब्रिटिश कपल ने इस “मिथ” को गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. कपल का कहना है कि अगर भारत की असली आत्मा को महसूस करना है तो यहां का street food खाना जरूरी है.
“लोग डराते रहे, लेकिन हमने सब खाया”
ब्रिटेन के travel couple Hazel Lindsey और Martin Bailey ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भारत आने से पहले उन्हें खूब warnings मिली थीं. लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि सड़क किनारे खाना मत खाना, वरना बीमार पड़ जाओगे. लेकिन भारत पहुंचने के बाद उन्होंने फैसला किया कि वो वही खाना खाएंगे जहां स्थानीय लोग खाते हैं. कपल ने बताया कि दिल्ली से लेकर केरल तक उन्होंने गलियों, छोटे ढाबों और सड़क किनारे स्टॉल्स पर खाना खाया.
“स्ट्रीट फूड ही भारत की असली पहचान”
Hazel Lindsey ने वीडियो में कहा, “अगर आप भारत में street food नहीं खाते तो आप इस देश की असली soul मिस कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि कई बार दुकानदारों ने उनसे पैसे तक लेने से मना कर दिया और सिर्फ अपने शहर में उनका स्वागत करना चाहा. कपल ने कहा कि भारतीय खाने का मसाला और तीखापन उनके लिए शुरुआत में चुनौती जरूर था, लेकिन बाद में उन्हें इसका मजा आने लगा.
“5 स्टार होटल से बेहतर अनुभव”
ब्रिटिश कपल ने कहा कि उन्होंने spice संभालने के लिए खूब lassi पी, लेकिन जो experience सड़क किनारे खाने में मिला, वह किसी 5-star restaurant में नहीं मिल सकता. उन्होंने यह भी बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें “Delhi Belly” यानी पेट खराब होने जैसी कोई बड़ी समस्या नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया समर्थन
वीडियो वायरल होने के बाद कई विदेशी यात्रियों ने भी भारत के street food की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “मैंने भी भारत में खूब street food खाया और बिल्कुल बीमार नहीं पड़ा.” दूसरे ने कहा, “भारत का street food quality के मामले में दुनिया के बेहतरीन खाने में से एक है.” वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि विदेशियों को भारतीय मसालों की आदत पड़ने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए शुरुआत हल्के खाने से करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





