पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इस बार वजह कोई क्रिकेट मैच नहीं बल्कि NSG कमांडोज के साथ उनका मजेदार और दिल जीत लेने वाला अंदाज है. वायरल वीडियो में धोनी चेन्नई स्थित NSG facility में जवानों के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनका humble nature, मजाकिया अंदाज और फिटनेस देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कमांडोज के बीच दिखा माही का अलग अंदाज
वायरल वीडियो में धोनी ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में खाने की प्लेट है और वह NSG कमांडोज के साथ आराम से बातचीत करते दिखाई देते हैं. इसी दौरान बातचीत फिटनेस पर पहुंचती है तो धोनी मुस्कुराते हुए खुद की तरफ इशारा कर कहते हैं, “फिट लग रहा हूं ना?” धोनी की यह बात सुनते ही वहां मौजूद कमांडोज भी हंस पड़ते हैं.
MS Dhoni having a conversation with NSG Commandos,
“Am I looking fit?” 😂❤️ pic.twitter.com/WeMwTOjZgh
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) May 17, 2026
फैंस बोले- “यही वजह है कि धोनी सबसे अलग हैं”
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस माही की सादगी और शांत स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद धोनी का जमीन से जुड़ा अंदाज ही उन्हें खास बनाता है. कई यूजर्स ने लिखा कि “धोनी जहां जाते हैं, माहौल अपना बना लेते हैं.”
सेना से हमेशा रहा खास रिश्ता
धोनी का भारतीय सेना के साथ रिश्ता काफी पुराना और खास रहा है. साल 2011 में उन्हें Territorial Army में Lieutenant Colonel की honorary rank दी गई थी. इसके बाद कई बार वह सैनिकों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग activities में हिस्सा लेते नजर आए हैं. धोनी हमेशा से armed forces के प्रति अपना सम्मान खुलकर दिखाते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
IPL भविष्य को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर फैंस के बीच धोनी के IPL future को लेकर चर्चा तेज हो गई है. IPL 2026 में उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है, जिसके बाद लगातार उनके retirement को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि माही एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी



.jpg)

