वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा, दिग्गजों को पछाड़ा


वैभव सूर्यवंशी अपने छोटे से आईपीएल करियर में ढेरों कीर्तिमान बना चुके हैं. यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि सूर्यवंशी ने अपने करियर में चौकों से ज्यादा सिक्स लगाए हैं. अब आईपीएल 2026 में उन्होंने छक्कों का एक महारिकॉर्ड बना दिया है. किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है.

नए ‘सिक्सर किंग’ बने वैभव सूर्यवंशी

किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब तक अभिषेक शर्मा के नाम था. अभिषेक ने आईपीएल 2024 में कुल 42 छक्के लगाए थे. मगर अब वैभव सूर्यवंशी उनसे आगे निकल चुके हैं, क्योंकि आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 43 सिक्स लगा दिए हैं.

आईपीएल 2026 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी (43) सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 37 सिक्स लगा चुके हैं. मुंबई इंडियंस के रायन रिकल्टन ने भी मौजूदा सीजन में 37 छक्के लगाए हैं.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • 43 सिक्स – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2026)
  • 42 सिक्स – अभिषेक शर्मा (IPL 2024)
  • 39 सिक्स – श्रेयस अय्यर (IPL 2025)
  • 38 सिक्स – विराट कोहली (IPL 2016)
  • 38 सिक्स – विराट कोहली (IPL 2024)

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के लिए क्या है BCCI का नियम, अगर बारिश हुई तो क्या होगा?

वैभव सूर्यवंशी के छोटे से आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक 19 मैचों में 38.84 के बढ़िया औसत से 738 रन बना चुके हैं. 15 वर्षीय वैभव के नाम तीन अर्धशतक और 2 शतक भी हैं. ये आंकड़े तब और भी ज्यादा मनमोहक लगते हैं, जब आप जानेंगे कि केवल 19 मैचों के करियर में उन्होंने 67 छक्के और 61 चौके लगाए हैं. अब तक खेले दोनों सीजन में उन्होंने एक-एक शतक लगाया है.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान

अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल