Viral Video: वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों कि तरह- तरह की वीडियो वायरल होते रहती हैं, लेकिन अब जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोग हैरान के साथ- साथ थोड़ा इमोशनल भी हो रहे हैं. वीडियो में एक बंदर गर्मी से परेशान होकर स्टेशन पर उतरकर ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहा है. यह नजारा देखकर कई यूजर्स का माथा घूम गया. किसी ने इसे मजेदार बताया तो किसी ने कहा कि इस बार गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ जानवरो को भी परेशान कर दिया है. फिर क्या वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और इसे इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं.
कोल्ड ड्रिंक पीते बंदर को देखकर यूजर्स हुए हैरान
वीडियो के साथ लिखा गया है कि “गर्मी का कहर ऐसा टूट रहा है, अब बंदर भी पेड़ों से उतरकर ठंडी Cold Drink के सहारे गर्मी से राहत लेता नजर आ रहा है.” यही बात लोगों के दिल को छू गई. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि “अब तो बंदरों की भी Summer Party शुरू हो गई होगी.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “एक हाथ में बोतल, दूसरे में स्टाइल… गर्मी का असली मजा वही ले रहे हैं.” लोगों को बंदर का अंदाज काफी मजेदार लगा, लेकिन कई लोगों ने इस वीडियो के पीछे छिपी बड़ी चिंता की तरफ भी ध्यान दिलाया. इंसान तो इंसान अब जीव-जंतू भी गर्मी से परेशान हैं… यह वीडियो उसी का सबूत बन रहा है. यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
गर्मी का कहर ऐसा टूट रहा है ☀️
अब बंदर भी पेड़ों से उतरकर ठंडी Cold Drink के सहारे गर्मी से राहत लेता नजर आ रहा है pic.twitter.com/IBhkfW9Fxx— Mohd Waseem advocate (@mohdwaseem5010) May 17, 2026
यह भी पढ़ेंः घर में घुसे सांप को पकड़ना पड़ा भारी, होशियारी दिखा रहे युवक को काटने के बाद मची चीख पुकार
वीडियो में दिखा गर्मी और पर्यावरण का बड़ा संदेश
कुछ यूजर्स ने कहा कि भीषण गर्मी अब जानवरों के लिए भी बड़ी परेशानी बनती जा रही है. एक कमेंट में लिखा गया, “गर्मी में जानवर भी इंसानों जैसी ठंडक की तलाश करने लगते हैं, लेकिन बेहतर है कि उन्हें प्राकृतिक पानी ही मिले, वही उनके लिए सुरक्षित होता है.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि “भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं. बंदर का यह दृश्य दिखाता है कि बदलते मौसम का असर हर जीव पर पड़ रहा है.” इन बातों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि लगातार बढ़ती गर्मी और घटते पेड़-पौधे जानवरों की जिंदगी को कितना मुश्किल बना रहे हैं.
जानवरों की परेशानी देख लोगों ने जताई चिंता
वीडियो को देखकर कई लोग बंदर के लिए चिंता भी जताते नजर आए. कुछ लोगों ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक जानवरों के लिए सही नहीं होती और उन्हें साफ पानी मिलना ज्यादा जरूरी है. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि “गर्मी सच में बहुत ज्यादा हो रही है, ये बेजुबान भी परेशान हो गए हैं.” सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसलिए भी ट्रेंड कर रहा है क्योंकि इसमें मजाक के साथ एक बड़ा मैसेज भी छिपा है. लोग अब पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाने और जानवरों के लिए पानी रखने की बात कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं साथ ही यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर करने वाला वीडियो बन गया है.
यह भी पढ़ेंः जंगल सफारी के दौरान मौत से सामना! गैंडे ने किया टूरिस्ट जीप पर हमला, खौफनाक वीडियो वायरल



.jpg)

