नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका

नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका


देश अभी ‘नीले ड्रम’ वाले चर्चित मर्डर केस की दहशत से पूरी तरह बाहर भी नहीं निकल पाया था कि अब मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आ गई. इस बार सोशल मीडिया पर ‘हरे ड्रम’ का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. मामला इतना खौफनाक है कि जिसने भी इसके बारे में सुना वो सन्न रह गया. आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया.

प्रेम संबंध बना मौत की वजह

बताया जा रहा है कि मुंब्रा इलाके में रहने वाली महिला का कथित तौर पर एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन इसी रिश्ते ने धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ ले लिया. आरोप है कि महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसके बाद युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई ताकि किसी को भनक तक ना लगे.

शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक के शव को एक हरे रंग के बड़े प्लास्टिक ड्रम में ठूंसा गया और फिर उसे मुंब्रा के सुनसान नाले में फेंक दिया गया. जब स्थानीय लोगों को नाले के पास संदिग्ध ड्रम दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी गई. जांच के दौरान जब ड्रम खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई दहल उठा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

सोशल मीडिया पर ‘Green Drum Case’ की चर्चा

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे “Green Drum Murder Case” कहकर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने पुराने “Blue Drum Case” का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोग रंग-बिरंगे ड्रम देखकर भी डरने लगे हैं. इंटरनेट पर इस वारदात को लेकर गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “रिश्ते अब खतरनाक फिल्मों जैसे लगने लगे हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “ऐसी घटनाएं इंसानियत पर सवाल खड़े करती हैं.” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब हरे ड्रम से भी डरने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी