फ्राइड राइस बेचकर हर महीने 7 लाख कमा रहा है 19 साल का लड़का, लगाता है ग्लैमर का तड़का

फ्राइड राइस बेचकर हर महीने 7 लाख कमा रहा है 19 साल का लड़का, लगाता है ग्लैमर का तड़का


Fried Rice Business: चीन से बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां, एक 19 साल के युवा स्ट्रीट वेंडर ने अपने छोटे से फ्राइड राइस स्टॉल के बेहद ही बड़े बिज़नेस में बदलकर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. इतना ही नहीं, सूट-बूट पहने इस युवा शेफ की तेज गति के साथ-साथ अनोखे अंदाज में खाना बनाते हुए देखने के लिए न सिर्फ रुकते हैं बल्कि वीडियो भर बनाते हैं.

सोशल मीडिया से मिली लोकप्रियता 

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक,  लू नाम का यह युवक अपने परिवार के साथ स्टॉल चलाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के बाद से लोग न सिर्फ देखने आते हैं बल्कि इस युवक का वीडियो भी बनाते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया से मिली लोकप्रियता के बाद उसके व्यवसाय में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. जिसको लेकर लू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टॉल का मासिक टर्नओवर लगभग 50,000 युआन (करीब 7,07,119 रुपये) तक पहुंच गया है. 

फिटिंग सूट पहनकर क्यों बनाते हैं खाना?

आम तौर पर बाजार में काम करते समय लोग ज्यादातर सभ्य दिखाई देते हैं. लेकिन, लू ने सभ्य दिखने की बजाय फिटिंग सूट पहनकर खाना बनाने का बड़ा फैसला लिया. बस फिर क्या था, उनके इस बड़े फैसले ने ग्राहकों को अपनी तरफ तेजी से आकर्षित किया. इसके साथ ही फ्राइड राइस बनाते समय कुछ खास हाव-भाव दिखाता है, जैसे अपने बालों को संवारना, ग्राहकों को देखकर आंख मारना और परिवार द्वारा फेंके गए अंडों को हवा में पकड़कर कड़ाही में डालना, लू के काम करने के तरीके को देखकर हर कोई पूरी तरह से हैरान रह जाता है. 

जापानी एनिमे से क्यों की जा रही है लू की तुलना?

इतना ही नहीं, लोग आज कल लू की तुलना जापानी एनिमे ‘वन पीस’ के काल्पनिक रसोइये ‘सेंजी’ से करने में जुटे हुए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ लू ने भी इस तुलना को अपनाया और ‘#sanjifriedrice’ हैशटैग का सोशल मीडिया पर तेजी से इस्तेमाल शुरू कर दिया, जिससे उसके 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. 

केवल तीन मिनट में फ्राइड राइस कर लेते हैं तैयार

दरअसल, यह काम सबसे ज्यादा थका देने वाला है. जहां, स्टॉल रोजाना शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खुली रहती है. इतना ही नहीं, लू महज तीन मिनट में फ्राइड राइस की एक प्लेट पूरी तरह से तैयार कर लेता है और रोजाना 200 से ज्यादा प्लेटें बिकती हैं. जहां,  एक प्लेट की कीमत 10 युआन (लगभग 141 रुपये) है. इसके अलावा सभी खर्चे निकालने के बाद लू को हर महीने लगभग 20 हजार युआन (करीब ₹2.8 लाख) का बड़ा फायदा होता है,  इस काम में उसके पिता भी सामग्री तैयार करने में उसकी सबसे ज्यादा मदद करते हैं.