Viral Video: मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा. कभी तेज गर्मी, कभी अचानक बारिश तो कभी धूल भरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. आए दिन सोशल मीडिया पर बदलते मौसम से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को डराने के साथ सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो यूपी के उन्नाव से सामने आया है, जहां तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार पर गिर पड़ा. इस घटना का लाइव वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखा डराने वाला मंजर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा चल रही थी और मौसम अचानक खराब हो गया था. तभी सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ धीरे-धीरे हिलने लगा और देखते ही देखते जड़ से उखड़कर नीचे खड़ी वैगनआर कार पर गिर पड़ता है. पेड़ गिरते ही कार से ‘चूं-चूं’ जैसी आवाजें आने लगीं. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग डर गए. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स भी कुछ पल के लिए घबरा गया. राहत की बात यह रही कि उस वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
यूपी: उन्नाव में तेज आंधी से पेड़ उखड़ गया। उखड़ते पेड़ की लाइव वीडियो एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। pic.twitter.com/UAZZV7L5B3
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) May 13, 2026
यह भी पढ़ेंः QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, रात को किए अश्लील मैसेज! मामला वायरल
लोग बोले- Climate Change का असर अब साफ दिख रहा है
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे बदलते मौसम और Climate Change का असर बताया. एक यूजर ने लिखा, “Climate Change क्या करेगा, देखते रहिए बस… कोई इस पर बात ही नहीं कर रहा है.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आज आंधी है, कल बाढ़ होगी… मौसम अब धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है.” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पहले ऐसी आंधियां कम देखने को मिलती थीं, लेकिन अब हर साल मौसम ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है.
प्राकृतिक आपदा बताकर बच निकलती हैं इंश्योरेंस कंपनियां?
वीडियो पर कई लोगों ने इंश्योरेंस कंपनियों को लेकर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, “इंश्योरेंस वाले प्राकृतिक आपदा बोलकर पल्ला झाड़ देंगे.” लोगों का कहना है कि जब ऐसी घटनाओं में गाड़ियों या घरों का नुकसान होता है, तब आम आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ डराने का काम नहीं कर रहा, बल्कि बदलते मौसम और उससे बढ़ते खतरे की तरफ भी ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आने वाले समय में मौसम आखिर कितना बदलने वाला है.
यह भी पढ़ेंः विदाई हो रही है या किडनैप? स्कूल के बच्चों की तरह दहाड़े मार रोती रही दुल्हन, नहीं पिघले घर वाले, वीडियो वायरल



.jpg)

