Click Buddy Service Trend: भारतीय शादियां अब सिर्फ रस्मों और खाने तक सीमित नहीं रह गई है. बदलते दौर के साथ शादी समारोह में ऐसे-ऐसे ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं जो लोगों को हैरान भी कर रहे हैं और एंटरटेन भी कर रहे हैं. कहीं ड्रोन एंट्री हो रही है, तो कहीं और होवरबोर्ड पर खाना परोसा जा रहा है. तो अब एक नई सर्विस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस ट्रेंड का नाम क्लिक बडी है. दरअसल एक मारवाड़ी शादी में मेहमानों को एक ऐसी सर्विस देखने को मिली, जहां खास तौर पर कुछ लोगों को इंस्टाग्राम वाले परफेक्ट तस्वीरें क्लिक करने के लिए रखा गया था. यह लोग मेहमानों के फोन लेकर उनके लिए ऐसी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे जो सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा सके. अब इस अनोखे आइडिया का पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है क्लिक बडी सर्विस?
इस अनोखी सर्विस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर संदीप मॉल में शेयर किया है. उन्होंने बताया की शादी में कुछ महिलाएं मौजूद थीं, जिन्हें क्लिक बडी कहा जा रहा था. इनका काम सिर्फ फोटो क्लिक करना था. लेकिन यह सिर्फ कैमरा पकड़कर फोटो नहीं खींचती थी, बल्कि सही लाइट ढूंढना, बढ़िया एंगल बताना और इंस्टाग्राम फ्रेंडली फ्रेम तैयार करना भी इनके काम का हिस्सा था. पोस्ट में बताया गया कि यह सर्विस उन लोगों के लिए काफी काम की है, जिन्हें शादी में अच्छी तस्वीर चाहिए होती है. लेकिन हर बार किसी रिश्तेदार या दोस्त को फोटोग्राफर बनाना पड़ता है. लिक्विड का कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. कई यूजर्स इसे पीक इंडियन एंटरप्रेन्योरशिप बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि भारत में अब हर चीज को बिजनेस आइडिया में बदला जा रहा है. एक दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा आप शादी में फोटोग्राफर नहीं इंस्टाग्राम मैनेजर भी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा जीनियस आइडिया इसे टूरिस्ट प्लेसेज और सीपी जैसी जगह पर भी शुरू करना चाहिए.
Indians never stop surprising me with their entrepreneurial instincts and nowhere is this more visible than at weddings.
At the one I’m attending right now, I spotted a service called Click Buddy. The concept is elegantly simple: a team of young women, fluent in the language of… pic.twitter.com/WcdRiK8sKI— Sandeep Mall (@SandeepMall) May 9, 2026
ये भी पढ़ें-3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी ने जीता लोगों का दिल! लोग बोले-ऊंचाई नहीं, प्यार बड़ा होना चाहिए
यूजर्स ने लिए मजेदार मजे
वीडियो पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर का रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अब तो फोटो खिंचवाने की भी टेंशन आउटसोर्स हो गई. दूसरे ने कहा अब कजिन्स को जबरदस्ती फोटोग्राफर नहीं बनना पड़ेगा. एक और यूजर ने मजाक में लिखा उप्स ऐसे आईडिया मत दो, बेटे की शादी का खर्च और बढ़ जाएगा वहीं कुछ लोगों ने तस्वीर की क्वालिटी पर भी सवाल उठाया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा अगर यह फोटो में उन्होंने क्लिक की है तो फिर प्रोजेक्ट फेल है. हालांकि पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने भी लिखा कि पहले शादी में ज्यादातर काम दोस्त और रिश्तेदार संभाल लेते थे, लेकिन अभी शादी बड़े सर्विस इंडस्ट्री मॉडल में बदल रही है.
ये भी पढ़ें-Video: सड़क पर आमने-सामने आए दो गैंडे, फिर शुरू हुई ताकत की भयंकर जंग, वीडियो वायरल



.jpg)

