‘इसे देख फट जाएगा कलेजा’ बिल्ली की मौत पर छाती पीटती बुजुर्ग महिला का वीडियो देख रोया इंटरनेट

‘इसे देख फट जाएगा कलेजा’ बिल्ली की मौत पर छाती पीटती बुजुर्ग महिला का वीडियो देख रोया इंटरनेट


जानवर पालने का ख्वाब पालना आसान है लेकिन उसके साथ रहना और फिर उससे जुदा होना सबसे बुरे अनुभवों में से एक होता है. बिल्ली हो या कुत्ता, हम सभी जानते हैं कि इनकी उम्र इंसानों जितनी नहीं होती और जब इनसे जुदाई का समय आता है तो मानों जान हलक में आ जाती है. एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपनी बिल्ली की मौत पर इस तरह बिलख रही है मानों उसका कोई अपना चला गया हो. बताया जा रहा है कि महिला ने बिल्ली को अपनी औलाद की तरह पाला था. वीडियो यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है.

बिल्ली की मौत पर बुरी तरह से रोई बुजुर्ग महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपनी बिल्ली की मौत पर बुरी तरह से मातम मनाती दिखाई दे रही है. वो अपनी छाती पीटते हुए बिल्ली को बड़े प्यार से पुकारती है और कहती है कि अब मैं तेरे बगैर कैसे रहूंगी, तू क्यों मुझे छोड़कर चली गई. इसके बाद वो बिल्ली के चेहरे पर बड़े प्यार से हाथ फेरती है और उसे लाड करती है. लेकिन बिल्ली अब इस दुनिया में नहीं है और लाख पुकारने के बाद भी उसकी आंखें नहीं खुलेंगी. वीडियो देखकर आपका भी कलेजा फट पड़ेगा.

बिल्ली के छोटे बच्चों की हालत ने और रुलाया

वीडियो में महिला बिल्ली के उन छोटे छोटे बच्चों को गोद में उठाकर लाती है जो कुछ दिन पहले ही जन्मे हैं, उन्हें वो उनकी मां के पास रखती है और कहती है कि अब तुम्हारी मां चल बसी, अब मैं किसे प्यार करुंगी. मासूम बिल्ली के बच्चों को मालूम ही नहीं है कि उन्हें दूध पिलाने वाली मां अब इस दुनिया में रही ही नहीं है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, कलेजा फट गया

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जो पालता है वही इस दर्द को समझता है. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरा कलेजा फट गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अपने जानवर को खोने का दुख मुझे अच्छे से मालूम है.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल