Viral Video: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल और प्यारा रिश्ता माना जाता है. एक मां अपने बच्चे की खुशी के लिए हर मुश्किल आसान कर देती है, लेकिन साथ ही उसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इमोशनल भी हो रहे हैं और मां की समझदारी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
वीडियो में एक छोटा बच्चा नदी के पानी में खेलने की जिद करता नजर आता है. बच्चे की खुशी के आगे मां भी हार जाती है, लेकिन उसने जो तरीका अपनाया, उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया. मां ने अपने बच्चे के कपड़ों में रस्सी बांध दी और खुद नदी किनारे बैठकर रस्सी पकड़े रही, ताकि बच्चा सुरक्षित तरीके से पानी में खेल सके. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग इसे मां का असली प्यार बता रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा नदी के पानी में खेलने के लिए जिद कर रहा था. मां ने बच्चे की इच्छा पूरी करने का फैसला तो किया, लेकिन साथ ही उसकी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम कर लिया. महिला ने बच्चे के कपड़ों में एक मजबूत रस्सी बांध दी और खुद नदी किनारे बैठकर रस्सी को पकड़ लिया. बच्चा आराम से पानी में खेलता रहा और खुशी से मस्ती करता नजर आया. वहीं मां लगातार बच्चे पर नजर बनाए रखी ताकि वह गहरे पानी में न जाए या बहने का खतरा न हो. मां की यह समझदारी लोगों को काफी पसंद आ रही है, लोग कह रहे हैं कि एक मां ही अपने बच्चे की खुशी और सुरक्षा दोनों का इतना अच्छा ध्यान रख सकती है.
This kid wanted to play in the river water.
So his mother tied a rope to his clothes and let him play in the water. The child happily played and enjoyed himself in the water.
Meanwhile, his mother sat near the riverbank holding the rope so that her child would neither drown nor… pic.twitter.com/DYyI6kQtpk
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) May 11, 2026
यह भी पढ़ें – Pope Leo XIV ने दिखाया स्वैग! सफेद चोगे के नीचे पहने Sneakers, फिर सामने आई सच्चाई
सोशल मीडिया पर लोगों ने की मां की तारीफ
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने मां की तारीफ करते हुए कहा कि मां जैसा कोई नहीं हो सकता है. एक यूजर ने लिखा, यही है असली मां का प्यार.वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मां तो आखिर मां होती है. एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, क्या शानदार आइडिया लगाया है मां ने, किसी ने लिखा, ऐसा सिर्फ मां ही सोच सकती है. वहीं एक और यूजर ने कहा, बच्चे की खुशी भी पूरी कर दी और उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर दी.
यह भी पढ़ें – Viral Video: भाई पहली बार कर रहा है न… सामने थी दुल्हन और दूल्हे ने खुद पहन ली वरमाला, मजे ले रहे यूजर्स



.jpg)

