- Google AI-संचालित भविष्य के उपकरणों का अवलोकन प्रस्तुत करेगा।
Google I/O 2026: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 की तैयारी में जुट चुकी है. यह बड़ा इवेंट 19 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है और इस बार भी कंपनी का फोकस Artificial Intelligence पर रहने की उम्मीद है. पिछले साल की तरह इस बार भी AI से जुड़े कई बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा Android, Smart Glasses और नए ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी तकनीकों पर भी खास नजर रहने वाली है.
Android 17 में मिल सकते हैं नए AI फीचर्स
Google इस साल अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकता है. कंपनी पहले ही इसके कई Beta Versions जारी कर चुकी है. हालांकि इस बार डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद कम बताई जा रही है लेकिन AI आधारित कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
खबरों के मुताबिक Android 17 में Multitasking को बेहतर बनाने के लिए App Bubbles फीचर आ सकता है. इसकी मदद से यूजर्स Apps को Floating Window में इस्तेमाल कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें छोटे Bubble की तरह स्क्रीन पर मिनिमाइज भी कर पाएंगे. इससे एक साथ कई काम करना पहले से आसान हो सकता है.
Gemini 4.0 बन सकता है इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण
AI इस बार भी Google I/O का सबसे बड़ा विषय रहने वाला है. माना जा रहा है कि कंपनी अपने AI मॉडल Gemini 4.0 का नया वर्जन पेश कर सकती है. यह मॉडल पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और बेहतर Reasoning क्षमता वाला हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार नया Gemini Google की अलग-अलग सेवाओं के साथ और गहराई से जुड़ा होगा. यूजर्स बातचीत के दौरान विजुअल कॉन्सेप्ट्स को सीधे Chat में देख सकेंगे. इसके अलावा Google Agentic AI पर भी काम कर सकता है, जहां AI यूजर के निर्देशों के बिना कई काम खुद करने में सक्षम होगा.
Android XR Glasses पर भी रह सकती है नजर
Google अपने Smart Wearable प्रोजेक्ट Android XR Glasses को लेकर भी नए अपडेट दे सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार ऐसे XR Glasses दिखा सकती है जो देखने में सामान्य चश्मे जैसे लगें लेकिन उनमें कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद हों. इन Glasses में Live Translation, Real-Time Notifications और Gemini आधारित Voice Assistant जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इससे यूजर्स बिना फोन निकाले कई काम कर पाएंगे.
क्या Android और ChromeOS एक हो जाएंगे?
टेक दुनिया में एक और चर्चा तेजी से चल रही है कि Google एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है जिसे फिलहाल Aluminium OS कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि यह सिस्टम ChromeOS और Android को एक साथ जोड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो Laptop और Tablet में Android Apps और Desktop Browsing का अनुभव एक साथ मिल सकता है. इससे अलग-अलग डिवाइस के बीच काम करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.
AI के भविष्य की झलक दिखा सकता है Google
इस बार का Google I/O सिर्फ नए फीचर्स का इवेंट नहीं बल्कि AI आधारित भविष्य की झलक भी माना जा रहा है. कंपनी यह दिखाने की कोशिश कर सकती है कि आने वाले समय में Smartphone, Computer और Wearable Devices किस तरह AI के जरिए आपस में जुड़े होंगे. टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Google I/O 2026 आने वाले वर्षों की टेक्नोलॉजी दिशा तय करने वाला बड़ा मंच साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट



.jpg)

