Gold-Silver Rate: ‘सोना न खरीदें…’ पीएम मोदी की अपील के बाद आज घटा या बढ़ा गोल्ड रेट?

Gold-Silver Rate: ‘सोना न खरीदें…’ पीएम मोदी की अपील के बाद आज घटा या बढ़ा गोल्ड रेट?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आया.
  • पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न खरीदने की अपील.
  • आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है.
  • मांग कम होने और मुनाफावसूली से कीमतों पर दबाव बना है.

Gold-Silver Rate Today on May 11: पिछले हफ्ते भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कीमतें अपने एक महीने के निचले स्तर से भी नीचे गिर गईं, लेकिन हफ्ते के आखिर तक उनमें जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. इस दौरान भारत में चांदी की दरें भी अस्थिर बनी रहीं. अब निवेशक आज से शुरू हो रहे ट्रेडिंग वीक के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. आज 11 मई, 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली, मुंबई समेत तमाम शहरों में आज सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.  

‘1 साल तक न खरीदें सोना’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान जनता से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एकजुट प्रयास करने की अपील की है. इसके तहत पेट्रोल-डीजल की समझदारी से खपत, गैर-जरूरी विदेशी यात्राएं टालने और खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की बात की गई है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सरकार ईरान और अमेरिका में जंग और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति में मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के आर्थिक नतीजों से जूझ रही है.

आज सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) कल के मुकाबले बदलाव 
दिल्ली 1,52,500 1,39,800 250 रुपये की गिरावट
मुंबई 1,52,350 1,39,650 200 रुपये की गिरावट
कोलकाता 1,52,350 1,39,650 200 रुपये की गिरावट
चेन्नई 1,54,370 1,41,500 300 रुपये की गिरावट
बेंगलुरु 1,52,350 1,39,650 200 रुपये की गिरावट
हैदराबाद 1,52,350 1,39,650 200 रुपये की गिरावट
अहमदाबाद  1,52,400 1,39,700 250 रुपये की गिरावट
लखनऊ 1,52,500 1,39,800 250 रुपये की गिरावट
जयपुर 1,52,500 1,39,800 250 रुपये की गिरावट

चांदी की कीमत

भारत में आज चांदी की औसत कीमत लगभग 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें भी कल के मुकाबले प्रति किलो के हिसाब से 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में चांदी आज कल के 2,75,000 के मुकाबले 2,74,900 रुपये में बिक रही है. वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में कीमतें 2,80,000 पर स्थिर हैं. 

क्यों गिरी सोने-चांदी कीमत?

  • भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. पीएम मोदी की अपील का असर सीधे आम जनता की खरीदने की मानसिकता पर पड़ा है. ऐसे में जब मांग कम होगी, तो कीमतें बाजार में अपने आप ही गिर जाएंगी.
  • बाजार में इस बात की भी चर्चा है कि अगर आम जनता ने खुद से खरीदारी कम नहीं की, तो सरकार आयात शुल्क बढ़ा सकती है. इससे डरे कुछ कारोबारी और निवेशक सोने पर अपनी होल्डिंग कम कर रहे हैं. इससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
  • सोना 1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. ऐसे में पीएम मोदी की सोना एक साल तक न खरीदने की अपील निवेशकों के लिए एक संकेत है कि अब या तो कीमतें स्थिर रह सकती हैं या गिर सकती हैं. ऐसे में ये मुनाफावसूली के लिए ऊंचे दामों पर अपने पास रखा सोना निकाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति… देखें Video