‘रोया तो और मारूंगी’ चोरी छिपे वीडियो बना रहे शख्स को महिला ने सरेआम पीटा, सोशल मीडिया पर बवाल

‘रोया तो और मारूंगी’ चोरी छिपे वीडियो बना रहे शख्स को महिला ने सरेआम पीटा, सोशल मीडिया पर बवाल


सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की होड़ अब कई बार लोगों की निजी जिंदगी तक पहुंचने लगी है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने privacy और public behaviour को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयुषी शर्मा एक युवक से मॉल के अंदर भिड़ती दिखाई दे रही हैं. दावा किया जा रहा है कि युवक चोरी-छिपे उनका वीडियो बना रहा था. जैसे ही आयुषी को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत युवक को रोक लिया और फिर देखते ही देखते मॉल के अंदर हंगामा शुरू हो गया. आसपास मौजूद लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और कई लोगों ने अपने फोन निकालकर पूरा मामला रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

मॉल में वीडियो बनाते युवक को आयुषी ने पकड़ लिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में देखा जा सकता है कि आयुषी शर्मा किसी मॉल में शॉपिंग कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें शक हुआ कि एक युवक बिना उनकी इजाजत के उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो में दावा किया गया कि जैसे ही आयुषी को इस बात का एहसास हुआ, उन्होंने युवक का सामना किया और उससे सवाल पूछने लगीं. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. मॉल में मौजूद लोग भी इस बहस को देखने के लिए रुक गए और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

बहस के दौरान हुआ हंगामा, VIDEO वायरल

वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मामला धीरे-धीरे और बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे क्लिप्स में दावा किया गया कि बहस के दौरान युवक के साथ हाथापाई भी हुई. कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई दिए जबकि कई लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने फोन में रिकॉर्ड करते रहे. वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि युवक खुद को IIT का छात्र बता रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इंटरनेट पर अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आयुषी शख्स को कहती है कि रोया तो और मारूंगी, जिसके बाद लड़का गुहार लगाता है कि प्लीज मेरा वीडियो मत बनाओ, घर पर मेरी वाइफ देख लेगी.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है. कुछ लोग आयुषी शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना अनुमति किसी का वीडियो बनाना गलत है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में हिंसा सही तरीका नहीं माना जा सकता. कई लोगों ने इस घटना के बहाने public places में privacy और smartphone misuse पर भी सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर अब यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल