सोशल मीडिया की दुनिया में लाइक्स और वायरल होने की चाहत कई बार रिश्तों पर इतनी भारी पड़ जाती है कि लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं जिन्हें देखकर इंटरनेट भी दंग रह जाता है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की रील्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से परेशान होकर ऐसा काम कर दिया कि देखने वाले सन्न रह गए. वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को “जिंदा होते हुए मृत” मानकर उसका पिंडदान करता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, वो पत्नी की फोटो पर थूकता है और फिर तस्वीर को नदी में फेंक देता है. इस पूरे घटनाक्रम ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. कोई पति का दर्द समझ रहा है तो कोई इसे हिंदू परंपराओं का मजाक बता रहा है.
पत्नी की रील्स से परेशान पति ने कर दिया पिंडदान
दरअसल, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल @gharkakalesh ने शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स नदी किनारे बैठकर पिंडदान जैसी धार्मिक प्रक्रिया करता दिखाई देता है. उसके सामने पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर रखी होती है. वीडियो के दूसरे हिस्से में पत्नी के डांस रील्स भी दिखाई जाती हैं. दावा किया जा रहा है कि पत्नी की बोल्ड और लगातार वायरल होने वाली रील्स से पति इतना परेशान हो गया कि उसने रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म मान लिया. गुस्से में उसने पत्नी की फोटो पर थूका और फिर उसे नदी में बहा दिया. यही दृश्य अब सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है.
Husband performs Pind Daan for his wife in the river after failing to stop her from posting sleazy Instagram reels. Declares her ‘dead to him’ and throws her photo frame in.
Video shows the full ritual + her dance clips pic.twitter.com/Qz4Ei2YDpN
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 9, 2026
इंटरनेट पर छिड़ गई परंपरा और रिश्तों को लेकर बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया की वजह से परिवार टूट रहे हैं और पति ने गुस्से में यह कदम उठाया होगा. वहीं कई लोगों ने इसे हिंदू परंपराओं का अपमान बताया. लोगों का कहना है कि पिंडदान जैसे पवित्र कर्मकांड को रील और वायरल कंटेंट का हिस्सा बनाना गलत है. एक यूजर ने लिखा, “पति ने पत्नी की रील्स का विरोध करने के लिए खुद सबसे बड़ी रील बना डाली.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इतनी पवित्र परंपरा का मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है.” कुछ लोगों ने पति को ट्रोल करते हुए यह भी कहा कि अगर रिश्ता खराब था तो कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आए तीखे और मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सोशल मीडिया क्लाउट ने रिश्तों को बर्बाद कर दिया.” दूसरे ने कहा, “ये 2026 है या पत्थर युग.” वहीं कुछ लोग पति के समर्थन में भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “किसी आदमी को इस हद तक पहुंचाने के पीछे जरूर कोई बड़ी वजह रही होगी.” जबकि दूसरे यूजर ने कहा, “आजकल लोग रिश्ते नहीं, सिर्फ रील्स बचाना चाहते हैं.” फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर जमकर बहस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल





