- इन्वर्टर बैटरी गर्मी में ख़राब वेंटिलेशन से लीक या आग पकड़ सकती।
Gadgets in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में AC, कूलर और पंखों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ AC ही नहीं, घर में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी तेज गर्मी में खतरनाक साबित हो सकते हैं? थोड़ी सी लापरवाही इन डिवाइसेज को आग का कारण बना सकती है. कई बार लोग ओवरहीटिंग, खराब वायरिंग या गलत तरीके से चार्जिंग जैसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में बड़े हादसे में बदल सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बारे में जो गर्मियों में ज्यादा खतरा पैदा कर सकते हैं.
Power Bank और Smartphone
गर्मी में सबसे ज्यादा ओवरहीट होने वाले गैजेट्स में स्मार्टफोन और पावर बैंक शामिल हैं. कई लोग इन्हें चार्जिंग पर लगाकर तकिए या बिस्तर पर छोड़ देते हैं जिससे हीट बाहर नहीं निकल पाती. अगर बैटरी खराब हो या लोकल चार्जर इस्तेमाल किया जाए तो ब्लास्ट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
क्या करें?
- हमेशा ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें
- धूप में फोन या पावर बैंक न छोड़ें
- रातभर चार्जिंग पर लगाने से बचें
Extension Board और Multi Plug
एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से वायर गर्म होने लगते हैं. गर्मियों में तापमान पहले से ज्यादा होने के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा और बढ़ जाता है. कई सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड आग पकड़ सकते हैं.
क्या करें?
- जरूरत से ज्यादा डिवाइस एक साथ न लगाएं
- अच्छी क्वालिटी के बोर्ड इस्तेमाल करें
- पुराने या ढीले प्लग तुरंत बदलें
Laptop और Gaming PC
लगातार गेमिंग या भारी काम करने से लैपटॉप और PC बहुत गर्म हो जाते हैं. अगर इनके कूलिंग फैन में धूल जमा हो जाए तो सिस्टम ओवरहीट होकर खराब हो सकता है या स्पार्किंग का कारण बन सकता है.
क्या करें?
- लैपटॉप को बेड या तकिए पर रखकर इस्तेमाल न करें
- कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें
- समय-समय पर सफाई करवाएं
Inverter और Battery
गर्मी में इन्वर्टर बैटरियां तेजी से गर्म होती हैं. खराब वेंटिलेशन या ओवरलोडिंग के कारण बैटरी लीक, धुआं या आग जैसी घटनाएं हो सकती हैं. कई लोग इन्हें बंद कमरों में रखते हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है.
क्या करें?
- इन्वर्टर को हवादार जगह पर रखें
- बैटरी का नियमित मेंटेनेंस करवाएं
- ओवरलोड से बचें
TV और Set-Top Box
टीवी और सेट-टॉप बॉक्स लगातार ऑन रहने से गर्म हो जाते हैं. अगर इनके पीछे हवा निकलने की जगह न हो तो हीट बढ़ने लगती है. इससे अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं.
क्या करें?
- TV के पीछे पर्याप्त जगह रखें
- लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से बचें
- बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए स्टेबलाइजर लगाएं
गर्मियों में छोटी गलती पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं लेकिन गर्मियों में इन्हें लेकर थोड़ी सावधानी बेहद जरूरी है. सही इस्तेमाल और समय पर मेंटेनेंस से बड़े हादसों को रोका जा सकता है. याद रखें, छोटी सी लापरवाही आपके घर और परिवार दोनों के लिए खतरा बन सकती है.
यह भी पढ़ें:
फोन हो रहा है गर्म और स्लो? कहीं ये बड़ी खराबी का संकेत तो नहीं, यहां जानिए असली वजह





