Prince Harry Viral video: स्टेडियम में मैच चल रहा था, लोग अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर खेल का मजा ले रहे थे. तभी कैमरा एक ऐसे पल को कैद कर लेता है, जिसने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. Prince Harry अपने हाथ में पॉपकॉर्न का डिब्बा लेकर मैच देख रहे थे और उनके बगल में अपनी मां की गोद में बैठी एक छोटी सी बच्ची चुपके-चुपके उनके बॉक्स से पॉपकॉर्न खा रही थी. सबसे मजेदार बात ये थी कि हैरी सबकुछ जानते हुए भी ऐसे दिखा रहे थे जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं है. यही मासूमियत और अपनापन इस वीडियो को इतना खास बना रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी बच्ची बार-बार हाथ बढ़ाकर पॉपकॉर्न निकालती है और बड़े आराम से खाने लगती है. पहले तो Prince Harry उसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन उनके चेहरे की हल्की मुस्कान बता देती है कि वो जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं ताकि बच्ची बिना डरे पॉपकॉर्न खाती रहे. सोशल मीडिया पर लोग इस पल को “सबसे प्यारा रॉयल मोमेंट” बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि इतने बड़े रॉयल परिवार से होने के बावजूद Prince Harry का इतना सिंपल और डाउन टू अर्थ होना दिल जीत लेता है.
A lil girl was taking popcorn from Prince Harry, and he pretended not to notice so she could keep eating. pic.twitter.com/74lOTkl30s
— 🎼🌺Music Love♥️ (@ThoNg676733) May 7, 2026
बच्ची की मां को लेकर भी आए कई रिएक्शन
हालांकि, जहां एक तरफ Prince Harry के व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग बच्ची की मां को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर वे उस मां की जगह होते तो अपने बच्चे को किसी और के खाने में हाथ नहीं डालने देते. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मां को बच्ची को रोकना चाहिए था और बच्चों को शुरू से ही ऐसी आदतें सिखानी चाहिए. हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कहा कि ये बस एक प्यारा और मजेदार पल था, इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ेंः मौत का सफर… ट्रैक पर उतरकर पटरी पार कर रही थीं दो महिलाएं, अचानक आई ट्रेन और…
लोगों को पसंद आई Prince Harry की सिंपलीसिटी
इस वीडियो को देखकर लोगों को Prince Harry का जमीन से जुड़ा अंदाज फिर से देखने को मिला है. यहां वो किसी रॉयल पर्सन की तरह नहीं, बल्कि एकदम नॉर्मल इंसान की तरह बच्ची के साथ मस्ती करते दिखे. यही वजह है कि ये छोटा सा वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है. और इंटरनेट पर लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि कभी-कभी ऐसी छोटी-छोटी चीजें ही दिन बना देती हैं.
यह भी पढ़ेंः विदेशी ने सिखाया असली धर्म… बनारस के घाट पर किया ऐसा काम, आप भी करेंगे नमन





