कोटा, देश का वो शहर जिसे सपनों की नगरी कहा जाता है. यहां देशभर से लाखों बच्चे डॉक्टर इंजीनियर का सपना लेकर पढ़ने आते हैं, किसी को सफलता मिलती है तो किसी को सीख. लेकिन हाल ही स्टूडेंट्स सुसाइड को लेकर कोटा को बदनाम करने की कोशिशें की गई और वीडियो वायरल हुए जिसमें दिखाया गया कि कोटा के हॉस्टल्स में पंखों के नीचे जाली लगा दी गई है जिससे कि बच्चे गलत कदम ना उठा सकें. अब कोटा जिला प्रशासन ने उस वीडियो को फेक बताया है और कहा है कि कोटा को बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है.
फेक है कोटा को लेकर वायरल हो रहा वीडियो?
दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल में लगे पंखे दिखाई गए हैं और उन पंखों को एक बड़े जालीनुमा बॉक्स से इस तरह पैक किया गया है कि कोई पंखें तक ना पहुंच पाए. इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावो किए जा रहे हैं कि ये वीडियो कोटा का है और स्टूडेंट्स के सुसाइड रोकने के लिए वहां ये कदम उठाया गया है. लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रहे ये वीडियो पूरी तरह से फेक हैं और इनका कोटा शहर से कोई लेना देना नहीं है.
🚫 Clarification: The viral “fan with a cage” video is NOT from Kota and is being used to spread misinformation. No such hostel/place exists in Kota.
📢 Misleading content about Kota is circulating. The district & police administration, Kota are fully committed to student safety. pic.twitter.com/5QeWEf6QXf— District Collector & Magistrate, Kota (@Dcdmkota) May 4, 2026
कोटा जिला प्रशासन ने बताया फेक
कोटा जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि ये वीडियो कोटा के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने और शहर को बदनाम करने के लिए वायरल किए गए हैं. ऐसी कोई जाली कोटा के हॉस्टल में नहीं लगी है. इतना ही नहीं, पोस्ट में ये भी कहा गया कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कोटा जिला प्रशासन कड़ी कार्यवाई करेगा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो
यूजर्स बोले, कोटा को किया जा रहा बदनाम
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक भी किया. एक यूजर ने लिखा…कोटा शहर को बदनाम किया जा रहा है कार्यवाई हो. एक और यूजर ने लिखा…कोटा से ज्यादा सुसाइड देश के बाकी शहरों में होते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कोटा करियर सिटी के साथ केयर सिटी भी है, ये बात लोगों को समझनी होगी.
यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





