विजय और उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके), ने तमिलनाडु की राजनीति में धमाकेदार शुरुआत करते हुए राज्य में दशकों पुरानी डीएमके सरकार को हरा दिया है. यह राज्य 50 सालों से ज्यादा समय तक द्रविड़ राजनीति का गढ़ माना जाता था. जब विजय ने 2024 में टीवीके की शुरुआत की, तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. सात महीने बाद, उनकी सुपरहिट फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (जीओटी)’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की जिसमें उन्होंने अपने सीएम बनने का संकेत साफतौर पर तो नहीं लेकिन करीब करीब दे ही दिया था.
फिल्म में ही लिखी जा चुकी थी सियासी किस्मत?
उसी फिल्म का एक छोटा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय रजिस्ट्रेशन नंबर TN 07 CM 2026 वाली कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं (TN का मतलब तमिलनाडु और CM का मतलब मुख्यमंत्री है), जिससे प्रशंसकों के बीच अटकलें लगने लगी हैं, जो मानते हैं कि यह 2026 में मुख्यमंत्री बनने की उनकी योजना की ओर इशारा था जो कि उन्होंने अपनी फिल्म में ही दे दिया था. बाद में, विजय के सह-कलाकार प्रेमगी अमरेन ने भी कथित तौर पर टीवीके प्रमुख के राजनीति में आने का संकेत दिया था. उन्होंने कथित तौर पर कहा था, “मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा. मैं आपको गारंटी देता हूं कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे, देखते रहिए.”
TVK formed in Feb 2024
The Greatest of All Time release Sep 2024Look at the Car number.
TN 07 CM 2026 ❤️❤️❤️
The Election Results came out First in Theatre Screens 🔔
Peak Detailing by @vp_offl Venkat Prabhu in Thalapathy Vijay movie GOAT 🔥🔥🔥#FI pic.twitter.com/Uv5M7RZR5A
— Fundamental Investor ™ 🇮🇳 (@FI_InvestIndia) May 4, 2026
साथी कलाकार ने भी की थी भविष्यवाणी
अमरन की बात सच साबित होने के साथ ही, विजय तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले अभिनेता से राजनेता बने व्यक्ति बनने जा रहे हैं. हालांकि उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है लेकिन राज्य में वो इस विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 108 सीटों के साथ, पार्टी को मात्र 10 सीटों की कमी है, जिससे गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं.
इन पार्टियों के साथ हो सकता है गठजोड़
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) से संबद्ध पार्टियों के संभावित समर्थन की ओर इशारा जा रहा है जिनमें कांग्रेस शामिल है, जिसने पांच सीटें जीतीं, इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (सीपीआई) और विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (वीसीके) वो पार्टियां हैं जिन्हें दो-दो सीटें मिली हैं.
यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…विजयन तो भविष्यवक्ता बन जाना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…ये हीरो तो खिलाड़ी निकला तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तमिलनाडु में अभी भी सीएम फेस फंसा हुआ है, गठबंधन आसान शर्तों पर नहीं होगा. वीडियो को @FI_InvestIndia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





