लड़की के ठुमके देख ताऊ में आ गई जवानी, व्हीलचेयर से खड़े होकर करने लगे कथक; वीडियो वायरल

लड़की के ठुमके देख ताऊ में आ गई जवानी, व्हीलचेयर से खड़े होकर करने लगे कथक; वीडियो वायरल


शादी समारोह वैसे तो हंसी खुशी, नाच गाने और मस्ती से भरे होते हैं, लेकिन कभी कभी ऐसे पल सामने आ जाते हैं जो सबका दिल जीत लेते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी एनर्जी और जोश से हर किसी को हैरान कर दिया. शादी के माहौल में जब एक डांस आर्टिस्ट स्टेज के सामने परफॉर्म कर रही थी, तभी व्हीलचेयर पर बैठे एक ताऊ ने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

व्हीलचेयर से उठकर कथक करने लगे ताऊ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग आदमी व्हीलचेयर पर बैठा हुआ डांस देख रहा होता है. जैसे ही डांस आर्टिस्ट अपने ठुमकों से माहौल बनाती है, वैसे ही ताऊ खुद को रोक नहीं पाते और अचानक व्हीलचेयर से खड़े हो जाते हैं. इसके बाद वह अपनी जगह पर ही खड़े होकर ताल से ताल मिलाते हुए नाचने लगते हैं. साथ ही  उनका अंदाज किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगता. वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान इस नजारे को देखकर हंसने लगते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं.

यह भी पढ़ेंः पेपर प्लेन से शुरू हुआ सपना, अब असली जेट इंजन बना रहा 14 साल का ये बच्चा, हर ओर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स बुजुर्ग की एनर्जी और जिंदादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “ताऊ की जवानी अभी भी बरकरार है.” वहीं दूसरे ने लिखा, “दिल जवान हो तो उम्र मायने नहीं रखती.” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ऐसी एनर्जी हो तो हर शादी यादगार बन जाए.” इस तरह के सैकड़ों कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं, जो इसे और भी वायरल बना रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः भारतीय रेलवे की विदेशी महिला ने की तारीफ, यात्रियों संग पढ़ा हनुमान चालीसा, वीडियो वायरल