पेपर प्लेन से शुरू हुआ सपना, अब असली जेट इंजन बना रहा 14 साल का ये बच्चा, हर ओर हो रही तारीफ

पेपर प्लेन से शुरू हुआ सपना, अब असली जेट इंजन बना रहा 14 साल का ये बच्चा, हर ओर हो रही तारीफ


जहां एक तरफ ज्यादातर बच्चे मोबाइल गेम और सोशल मीडिया में समय बिताते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक 14 साल का लड़का ऐसा काम कर रहा है जिसे बड़े-बड़े इंजीनियर भी सोचकर रुक जाएं. यह कहानी है एक ऐसे टीनएजर की जिसने बचपन से ही आसमान को अपना सपना बना लिया. पेपर प्लेन से शुरू हुआ उसका जुनून अब असली जेट इंजन बनाने तक पहुंच चुका है. उसकी मेहनत, लगन और सीखने की जिद ने उसे बाकी बच्चों से बिल्कुल अलग बना दिया है. यह कहानी सिर्फ टैलेंट की नहीं, बल्कि जुनून और लगातार मेहनत की भी है.

बचपन से ही अलग था जुनून

चे जिंगांग नाम का यह लड़का तब से एयरोनॉटिक्स में दिलचस्पी लेने लगा जब वह किंडरगार्टन में था. पेपर प्लेन उड़ाते-उड़ाते उसने यह समझना शुरू किया कि आखिर प्लेन हवा में कैसे टिकता है. धीरे-धीरे उसने अपने घर को ही एक छोटा सा लैब बना लिया और अलग-अलग प्रयोग करने लगा. तीसरी कक्षा तक आते-आते उसने खुद से कैल्कुलस, एयरोडायनामिक्स और सर्किट डिजाइन जैसी चीजें सीख लीं.

खुद बना रहा जेट इंजन

चे ने इंटरनेट से सीखकर एक मिनी टर्बोजेट इंजन बनाने का फैसला किया, लेकिन उसने किसी का डिजाइन कॉपी नहीं किया. उसने हर पार्ट खुद डिजाइन किया, CAD और SolidWorks जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया और एयरफ्लो, तापमान और प्रेशर तक की गणना की. उसने अपने पूरे प्रोसेस के वीडियो भी शेयर किए, जिससे उसे दुनिया भर के लोगों का सपोर्ट मिलने लगा.

फेल हुआ लेकिन नहीं रुका

करीब 6 महीने की मेहनत के बाद उसने अपना पहला प्रोटोटाइप तैयार कर लिया, लेकिन टेस्ट के दौरान वह फेल हो गया.उसे फ्यूल, कंबशन चैंबर और कंपोनेंट्स में कुछ दिक्कतें मिलीं. लेकिन उसने हार नहीं मानी और कहा कि पहली बार में सफलता मिलना जरूरी नहीं, सीखना ज्यादा जरूरी है. अब वह अपने जेट इंजन के नए और बेहतर वर्जन पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग हैरान

इस कहानी ने लोगों को हैरान और प्रेरित दोनों किया है. यूजर्स कह रहे हैं कि “यह बच्चा नहीं जीनियस है” तो कुछ लोग लिख रहे हैं “इस उम्र में हम खेलते थे और यह जेट इंजन बना रहा है”. कई लोगों ने उसकी मेहनत और सोच की जमकर तारीफ की. यह कहानी तेजी से वायरल हो रही है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो