शादी में अचानक दुबई से सरप्राइज देने पहुंची महिला, सालों बाद यार को देख दुल्हन के निकले आंसू

शादी में अचानक दुबई से सरप्राइज देने पहुंची महिला, सालों बाद यार को देख दुल्हन के निकले आंसू


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दिल को छू लेने वाला है. दोस्ती का असली मतलब क्या होता है, ये इस वीडियो को देखकर समझ आ जाता है. एक महिला अपनी दोस्त को सरप्राइज देने के लिए दुबई से सीधे उसकी शादी में पहुंच जाती है और जैसे ही दुल्हन उसे देखती है, उसका रिएक्शन देखने लायक होता है. खुशी, हैरानी और इमोशन का ऐसा कॉम्बिनेशन कम ही देखने को मिलता है. यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर कोई इसे देखकर भावुक हो रहा है.

सरप्राइज ने बना दिया पल खास

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है और स्टेज पर दुल्हन का फैमिली फोटोशूट चल रहा होता है. तभी नीचे खड़ी एक महिला अचानक अपनी दोस्त को सरप्राइज देने के लिए सामने आती है.जैसे ही दुल्हन की नजर उस पर पड़ती है, वह एकदम शॉक्ड रह जाती है और उसका मुंह खुला का खुला रह जाता है.

वीडियो में दिखा इमोशनल मोमेंट

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी दोस्त को देखकर खुद को संभाल नहीं पाती और स्टेज पर ही इमोशनल हो जाती है. उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं और वह खुशी से भर जाती है. वहीं नीचे खड़ी उसकी दोस्त मुस्कुराते हुए उसे देखती रहती है.यह पूरा पल इतना सच्चा और खूबसूरत लगता है कि देखने वाला भी इमोशनल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है. यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि “ऐसी दोस्ती हर किसी को नसीब नहीं होती” तो कोई लिख रहा है “यह अब तक का सबसे प्यारा सरप्राइज है”. कई लोग इस वीडियो को देखकर अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. वीडियो को revathiraveendran__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो