चलती बाइक पर महिला के मुंह पर घूंसे मारता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स का खौला खून

चलती बाइक पर महिला के मुंह पर घूंसे मारता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स का खौला खून


सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने साथ बाइक पर बैठी महिला की बुरी तरह से पिटाई करता दिखाई दे रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि यह सब महिला के साथ चलती बाइक पर हो रहा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स का खून खौल गया है और अब लोग कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

चलती बाइक पर महिला को घूंसे मारता दिखा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोज की तरह सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही हैं और लोगों की आवाजाही लगी हुई है. तभी एक बाइक अचानक कैमरे की नजर में आती है जिसमें पीछे एक महिला बैठी हुई है और एक शख्स उस बाइक को चला रहा है. बाइक चलाते हुए शख्स महिला के बाल पकड़कर उसके मुंह पर घूंसा मारता है और उसे सरेआम जलील करता है. कभी वो चांटा मारता है तो कभी महिला के बाल नोचकर उसे चोट पहुंचाने की कोशिश करता है. हैरानी की बात ये है कि महिला अपने साथ हो रही ये ज्यादती खामोशी से सह रही होती है और आने जाने वाले लोग उनका वीडियो बना रहे होते हैं.

खामोशी से सब सहती रही महिला

वीडियो में महिला को खामोशी से चांटे और घूंसे खाते देखा जा सकता है. हालांकि इसके पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये घरेलू विवाद हो सकता है या फिर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की लड़ाई हो सकती है. वीडियो अब वायरल है और लोग शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या मजबूरी होगी कि महिला खामोशी से सब सह रही है. एक और यूजर ने लिखा…इस शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों को अपनी बेटी देनी ही नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो