एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान


US-Iran War: यूएस और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी तेजी से पड़ रहा है. जिसके चलते रोजाना किसी ना किसी तरह से महंगाई बढ़ रही है. हाल ही में ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में इजाफा हुआ है. जिसका असर एविएशन इंडस्ट्री पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके चलते एयरलाइंस अब फ्लाइट्स में कटौती करने का मन बना रही हैं.

एयर इंडिया की उड़ानें रद्द
ईटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपनी रोजाना की उड़ानों में कटौती करने का फैसला कर लिया है. फिलहाल एयर इंडिया की फ्लाइट रोजाना इंटरनेशनल और डोमेस्टिक मिलाकर 11,00 उड़ानें चलती हैं. अब नए फैसले के मुताबिकक इनमें से 100 फ्लाइट्स की उड़ानों को रद्द करने का फैसला कर लिया गया है, ये कटौती जून तक चलने वाली है.

ये भी पढ़ें: 380 रुपये के नुकसान पर सिलेंडर बेच रहीं तेल कंपनियां, मई तक हो सकता है 40484 करोड़ का घाटा

पाकिस्तान भी है फासले की वजह
दरअसल ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण इन दिनों पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भी बंद पड़ा है. जिसकी वजह से भारत से उड़ान भरने वाली कई यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की फ्लाइट्स को लंबे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे इनमें ईंधन की ज्यादा खपत तो हो रही है साथ ही क्रू का भी खर्चा बढ़ रहा है. इसके चलते भी ये फैसला किया गया है.

शुक्रवार को फिर हुई ATF में बढ़ोतरी
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल का दाम 1,36,082 रुपये से बढ़कर 1,43,335 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. लगातार दूसरे महीने में की गई ये बढ़ोतरी 5.33 फीसदी की है. जिसके कारण इसका प्रभाव उड़ानों पर भी पड़ रहा है. इससे पहले सोमवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट को रिप्रेजेंट करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार लागत का बोझ कम करने के लिए कदम नहीं उठाती है तो सेवाएं सस्पेंड ही रहेंगी.

ये भी पढ़ें: ATF News: हवाई ईंधन की कीमतें दोगुनी, लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम, विदेश यात्रा पर बढ़ेगा सरचार्ज